{"_id":"68bc982d22fafa10d90112eb","slug":"officers-should-be-on-duty-24-hours-for-rain-water-drainage-dc-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-139310-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसाती पानी निकासी के लिए 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहें अधिकारी : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसाती पानी निकासी के लिए 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहें अधिकारी : डीसी
Sun, 07 Sep 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। डीसी साहिल गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे बरसाती पानी की निकासी के लिए 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहें और मुख्यालय न छोड़ें। आबादी क्षेत्रों से पानी की निकासी निरंतर होनी चाहिए। पटवारी, ग्राम सचिव और चौकीदार गांवों में जलभराव की वास्तविक स्थिति की तुरंत रिपोर्ट जिला मुख्यालय को दें और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर आश्रय दिलाएं।
डीसी साहिल गुप्ता यह निर्देश शनिवार दोपहर को कैंप कार्यालय में जिला में बाढ़ नियंत्रण की समीक्षा बैठक के दौरान दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जरूरत वाले गांवों में तुरंत पंप सेट लगाकर बरसाती पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए।
डीसी ने जिला राजस्व अधिकारी और जिला विकास एवं पंचायत अधिकारियों को भी आदेश दिए कि प्रत्येक गांव में पटवारी, ग्राम सचिव और चौकीदार द्वारा प्रतिदिन गांव की वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट जिला मुख्यालय में अधिकारियों तक पहुंचाई जाए। बैठक में तोशाम के एसडीएम रवि मीणा, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता ओपी बिश्नोई, जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता सुनील रंगा और बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता विनोद पूनिया भी मौजूद रहे।