फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Officers on patrol at night, cleanliness checked at ground level

Bhiwani News: रात को गश्त पर अफसर, स्वच्छता परखी जमीनी स्तर पर

Sat, 30 Aug 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 30 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Officers on patrol at night, cleanliness checked at ground level
शहर में रात को सफाई और पानी निकासी व्यवस्था का जायजा लेते डीसी और अन्य अधिकारी। स्रोत : सूचना
भिवानी। डीसी साहिल गुप्ता ने वीरवार देर रात शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान-2025 के तहत करवाए जा रहे सफाई कार्य और पानी निकासी को दुरुस्त करने के कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने भिवानी को गंदगी से मुक्त बनाने को लेकर मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश अनुसार हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025 चलाया जा रहा है। इसके तहत भिवानी में सफाई अभियान चल रहा है। डीसी की ओर से हर वार्ड में अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

डीसी ने शहर में शहीद भगत सिंह चौक, सेक्टर 13 की मार्केट, महम रोड विद्यानगर के सामने, सब्जी मंडी, बावड़ी गेट, दादरी रोड पर बाईपास चौक और सर्कुलर रोड पर कृष्णा कॉलोनी मोड़ पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान डीसी ने सेक्टर 13 की मार्केट और विद्या नगर के सामने में पानी की निकासी दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने सब्जी मंडी में प्रतिदिन निकलने वाले कचरे को सही स्थान पर डालने और वाहनों की पार्किंग सही जगह पर करने के निर्देश दिए ताकि मंडी में जाम की स्थिति नहीं बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम महेश कुमार, सीटीएम अनिल कुमार, आरटीए सचिव मनोज कुमार, जिला राजस्व अधिकारी सुशील शर्मा, जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता सुनील रंगा, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता लोकेश डगर, नगर परिषद ईओ राजाराम और सुरेंद्र सांगवान मौजूद रहे।

सफाई व्यवस्था नियमित रूप से हो दुरुस्त
उन्होंने सब्जी मंडी के पीछे औद्योगिक क्षेत्र की तरफ जाने वाले रोड पर बने में प्रवेश द्वार को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डीसी ने बावड़ी गेट क्षेत्र में सर्कुलर रोड पर पशु डेयरी को अन्य जगह पर स्थापित करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने दादरी रोड पर बाईपास चौक पर हाईमास्ट लाइट को ठीक करवाने के निर्देश दिए। डीसी ने सर्कुलर रोड पर कृष्णा कॉलोनी मोड का जायजा लिया और वाहनों से बनने वाली भीड़ से लोगों को निजात दिलाने के लिए कहा। डीसी ने नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था नियमित रूप से दुरुस्त होनी चाहिए। कचरा प्वाइंटों पर कहीं भी गंदगी नजर नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed