{"_id":"6647cb7ea1460882050549c6","slug":"officer-from-chandigarh-visited-the-hospital-bhiwani-news-c-125-1-bwn1003-117535-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक चंडीगढ़ से आए अधिकारी ने किया अस्पताल का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक चंडीगढ़ से आए अधिकारी ने किया अस्पताल का दौरा
Sat, 18 May 2024 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 18 May 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल भिवानी में रजिस्ट चेक करते अधिकारी।
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) चंडीगढ़ से डाॅ. अरविंद श्रीवास्तव ने अस्पताल का दौरा किया। दौरे के दौरान अधिकारी ने अस्पताल में ओपीडी, आपातकालीन विभाग, पानी की व्यवस्था, ओपीडी खिड़की, दवाइयों के कक्ष का दौरा किया। दौर में अधिकारी ने अस्पताल में क्या क्या उपकरण हो व उनकी गुणवत्ता कैसी होनी चाहिए। इस बारे में चिकित्सकों को दिशा निर्देश दिए।
अधिकारी ने आपात विभाग में ऑक्सीजन सिलेंडराें की जांच की, अग्निशमन सिलेंडरों की जांच की। वहीं वेंटिलेटर को जांचा, आपातकालीन विभाग में स्टाफ नर्सों को रजिस्टर मेंटेनेंस को सही करने के बारे में कहा। वहीं मरीज के उपचार के बाद के और उपचार से पहले किन किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए, अस्पताल में ओपीडी की प्रक्रिया को जांचा, कर्मियों को साफ सफाई को लेकर दिशा निर्देश दिए।
अस्पताल में दवाइयों के स्टोर में दौरे के दौरान कुछ दवाइयां प्रोटोकॉल के हिसाब से नहीं मिली। जिन्हें मौके पर ही अधिकारी ने कर्मचारियों को निर्देश देकर सही करवाया। वहीं अधिकारी को सेंटरी इंस्पेक्टर ने बताया कि अस्पताल में नियमित रूप से साफ सफाई की जा रही है। अस्पताल में कूड़ेदान की व्यवस्था भी हर जगह है। वहीं ब्लड बैंक में भी दौरा किया गया। अधिकारी ने ब्लड बैंक में चिकित्सकों व कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। वहीं ब्लड डोनेट करने से पहले डोनर की जांच कैसे की जाती है इसके बारे में चिकित्सकों से पूछा व लैब में प्रक्रिया देखी।
विज्ञापन
यह औपचारिक दौरा है। आगामी समय में निरीक्षण के लिए अलग से टीम आएगी। फिलहाल यह दौरा अस्पताल में किन किन चीजों की जरूरत है उनको पुरा कराने के लिए किया गया था।
- डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, अधिकारी।