फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Np stall holders will charge rent

नप स्टाल धारकों से वसूलेगा किराया

Sun, 08 Nov 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Sun, 08 Nov 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। अगर कोई दुकानदार या कोई व्यक्ति दीपावली के त्योहार पर स्टाल लगाता है, तो नगर परिषद उससे अस्थायी तहबाजारी के रूप में किराया लेगा। नप ने यह किराया दो सौ से लेकर दो हजार रुपये तक निर्धारित किया है। इसके लिए नप ने कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। यह अभियान सोमवार से शुरू हो जाएगा। उधर शहर के दुकानदार भी इसे जायज ठहरा रहे हैं, बशर्ते छोटे दुकानों पर ज्यादा भार न पड़े।
विज्ञापन

एक हजार स्टाल लगने की उम्मीद
दीपावली के पांच दिन शेष हैं। ऐसे में सभी शहर के सभी भागों में दुकानदारों ने स्टाल लगाने शुरू कर दिए हैं। शहर के बस स्टैंड से लेकर रोहतक फव्वारा चौक, किला रोड, पुराना बस स्टैंड, रेलवे रोड, मेन बाजार, दिल्ली रोड, ढाणी फाटक क्षेत्र में  करीब एक हजार से अधिक स्टाल लगने की उम्मीद है। इसके साथ ही नप की नजर भी इन स्टाल धारकों पर टिकी है। परिषद ने सभी स्टाल धारकों से अस्थायी तहबाजारी के रूप में स्टाल किराया वसूलने का निर्णय लिया है। नप ने इस कार्य के लिए दस सदस्यीय टीम का गठन कर दिया गया है। टीम का गठन नप के ईओ हरदीप सिंह के निर्देशों पर किया गया है। यह टीम शहर के सभी भागों में जाकर सभी स्टाल धारकों से अस्थाई तहबाजारी की राशि वसूल करेगी। मौके पर ही स्टाल धारक को वसूली गई राशि की रसीद थमा दी जाएगी। इस अस्थायी तहबाजारी से नप को लाखों रुपये की आमदनी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ज्यादा होगी आमदनी
इस दफा नप को अस्थायी तहबाजारी से पिछले वर्ष के मुकाबले ज्यादा आमदनी होने की उम्मीद है। नप के मुताबिक इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा ज्यादा स्टाल लग रही हैं, जिसके चलते उनकी आय भी बढ़ेगी। पिछले वर्ष उन्हें दो लाख रुपये की आमदनी हुई थी, जो इस बार बढ़कर तीन लाख होने की उम्मीद है। नप का कहना है कि इस आमदनी का प्रयोग शहर के विकास कार्यों में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कहना है दुकानदारों का
दुकानदार श्याम  कुमार का कहना है कि परिषद की ओर से जायज वसूली करने पर उन्हें कोई एतराज नहीं है। दीवाली पर्व पर स्टॉल लगाना उनकी मजबूरी है। स्टाल भी परिषद व प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान पर ही लगाई जा रही हैं। दुकानदार जयभगवान  ने बताया कि कारोबार के हिसाब से तहबाजारी लगानी चाहिए। छोटे दुकानदारों पर ज्यादा मार नहीं पड़नी चाहिए। परिषद को जगह का किराया दिया जाना भी उचित ही है।
वर्जन:::::::
यह अभियान सोमवार से शुरू हो जाएगा। इस कार्य के लिए दस कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है।
हरदीप सिंह, ईओ, नप


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed