{"_id":"68a380d75a6fcee15c00463f","slug":"now-parking-facility-has-started-at-railway-station-with-fixed-rate-list-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-138372-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: रेलवे स्टेशन पर अब तय रेट लिस्ट के साथ पार्किंग की सुविधा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: रेलवे स्टेशन पर अब तय रेट लिस्ट के साथ पार्किंग की सुविधा शुरू
Tue, 19 Aug 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
भिवानी रेलवे स्टेशन पर वाहनों के लिए बनाई पार्किंग।
भिवानी। शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए अब पार्किंग सुविधा शुरू कर दी गई है। रेलवे ने पार्किंग निर्धारित करने के साथ ही वाहनों की श्रेणी के हिसाब से रेट लिस्ट भी जारी कर दी है। लंबे समय से आधुनिकीकरण कार्य के चलते स्टेशन पर पार्किंग बंद थी जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी। अब रेलवे द्वारा पार्किंग व्यवस्था शुरू किए जाने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
दरअसल, शहर के रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण कार्य अंतिम चरण में है। इसी कारण स्टेशन पर बनी पार्किंग लंबे समय से बंद थी। इस वजह से यात्रियों को अपने वाहन असुरक्षित स्थानों पर खड़े करके ट्रेन से सफर करना पड़ता था। वहीं वाहन इधर-उधर खड़े करने से जाम की स्थिति बन जाती थी जिससे रेलवे पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। निजी पार्किंग का अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी यात्रियों पर पड़ रहा था। अब रेलवे की पार्किंग शुरू होने से इन समस्याओं से निजात मिलेगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने वाहनों की श्रेणीवार रेट लिस्ट बनाकर पार्किंग स्थल पर बैनर भी लगा दिए हैं जिससे किसी तरह की दुविधा नहीं रहेगी।
रेलवे स्टेशन पर पार्किंग के लिए जगह निर्धारित करके रेट लिस्ट लगाई गई है। रेट लिस्ट लगाने से पार्किंग कर्मचारियों के साथ आमजन को कोई दुविधा नहीं रहेगी।
विज्ञापन
-उदयराज, रेलवे स्टेशन अधीक्षक, भिवानी।