फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now Nagar Palika employees will not work in the officers' bungalows

Bhiwani News: अब अफसरों की कोठियों पर काम नहीं करेंगे नप कर्मचारी

Fri, 23 May 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 23 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Now Nagar Palika employees will not work in the officers' bungalows
चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप को मांगों का ज्ञापन सौंपते सफाई कर्मचारी। 
भिवानी। नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने नप अधिकारियों के साथ शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई दरोगाओं से सफाई को लेकर चर्चा की। वहीं नगरपालिका कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले सफाई कर्मचारियों की वापसी की मांग को लेकर चेयरपर्सन प्रतिनिधि को मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र के बाद नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि ने सभी सफाई कर्मचारियों को वापस बुला कर शहर के मार्गों की सफाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि से सफाई दरोगाओं ने कुछ सफाई कर्मचारियों के बुजुर्ग होने, कुछ के छुट्टी पर जाने तथा कई कर्मचारियों के अधिकारियों की कोठियों पर कार्य करने की बात कही। जिस वजह से सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सफाई दरोगाओं ने इन कर्मचारियों के वापस बुलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

गुरुवार को नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रधान जयहिंद की अगुवाई में नगरपरिषद के कर्मचारियों ने नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह को मांगपत्र सौंपा। इस पर कर्मचारी नेताओं ने बताया कि नगरपरिषद के अनेक कर्मचारी विभिन्न अधिकारियों की कोठियों पर कार्य करते हैं। जिस वजह से सफाई का कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। उन सभी कर्मचारियों को वापस बुलाकर उनको मूल कार्य (सफाई) में लगाया जाए। ताकि शहर को स्वच्छ बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अनेक जगहों पर कर्मचारियों की कमी की वजह से सफाई नहीं हो पाती। ऐसे में नगरपरिषद के सफाई कर्मचारियों की मूल विभाग में आना निहायत जरूरी है। मांग पत्र मिलने के बाद नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने इन कर्मचारियों को वापस बुला लिया है। चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की मांग पर अधिकारियों के पास कार्य कर रहे कर्मचारियों को तत्काल बुलाया गया है। इस तरह के कर्मचारियों की संख्या करीब 50 के आसपास है। उनको शहर के मुख्य मार्गों की सफाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed