{"_id":"68b20e105ff93522a2049654","slug":"no-relief-from-waterlogging-signs-of-diseases-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-138883-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जलभराव से नहीं राहत, बीमारियों की आहट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जलभराव से नहीं राहत, बीमारियों की आहट
Sat, 30 Aug 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। जिले में बारिश के बाद जलभराव की समस्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में मच्छर जनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। शहर के निजी व सरकारी अस्पतालों में भी बुखार, बदन दर्द, कमजोरी के मरीज बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार भी जिले के गांव मिताथल और मंढाणा में मलेरिया के दो मरीज मिल चुके हैं।
पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामान्य रोग विशेषज्ञ के पास पहले जहां 300 ओपीडी रहती थी। हाल में ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या 400 की संख्या पार कर चुकी है। इसमें से ज्यादातर मरीज बुखार और शरीर दर्द से परेशान हैं। हालांकि मौसम को देखते हुए चिकित्सकों की ओर से मरीजों की खून जांच भी करवाई जा रही है लेकिन फिलहाल जिले के हालात सामान्य हैं। जिले में डेंगू मरीज अभी तक नहीं मिला है। मलेरिया के दो मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमें जहां घरों में जाकर लोगों को जागरूक करने के साथ ही लारवा जांच कर रहे हैं। जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुसार नगर परिषद द्वारा फोगिंग का कार्य किया जा रहा है। कस्बों में नगर पालिका कर्मचारी सफाई अभियान में जुटे हैं। इसके अलावा जिला प्रशासन की तरफ से भी साफ-सफाई और जलभराव की समस्या के समाधान के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर व्हाटसएप नंबर जारी किए गए हैं लेकिन इसके बावजूद साफ-सफाई और जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।