फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   No primary staff in 15 schools in the district

जिले में 15 स्कूलों में नहीं प्राइमरी का स्टाफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
No primary staff in 15 schools in the district
भिवानी। प्राइमरी स्तर की शिक्षा की नींव हर विद्यार्थी के भविष्य के लिए अहम मायने रखती है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने प्राइमरी स्तर की नींव स्टाफ की कमी के चलते कमजोर हो रखी है। ऐसे में विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय होना स्वाभाविक है। जिले में 15 प्राइमरी स्कूल ऐसे हैं जिनमें शून्य स्टाफ है। ऐसे में इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को परेशानी हो रही है। हालांकि शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिन स्कूलों में स्टाफ की कमी है, उनमें स्टाफ की मांग को लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय को मांग पत्र भेजा हुआ है।
विज्ञापन

बच्चों को निजी स्कूल में भेजने का मजबूर अभिभावक
जिले के इन 15 गांव के अभिभावक अपने बच्चों को निजी स्कूलों में अधिक फीस देकर पढ़ाने के लिए मजबूर हैं। क्योंकि इन गांव के सरकारी स्कूलों में अच्छी इमारतें तो हैं मगर शिक्षा देने के लिए शिक्षक नहीं है। कुछ स्कूलों में डेपुटेशन पर भी स्टाफ की व्यवस्था की हुई है मगर वह भी संख्या में महज एक ही है। ऐेसे में अभिभावक अपने बच्चों को निजी स्कूल और अधिक फीस देकर ट्यूशन पर भेजने के लिए मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले में शिक्षकों के 262 पद खाली
जिले में जेबीटी और पीआरटी के लिए कुल 1840 स्वीकृत पद हैं। इन पदों में से कुल 1578 पदों में स्टाफ तैनात हैं, जिसमें 1537 पर रेगुलर स्टाफ और 38 पर गेस्ट टीचर भर्ती किए हुए हैं। इनके अलावा तीन पदों पर ऐडहाक के तहत तैनात हैं। फिलहाल जिले में 262 पदों पर कोई शिक्षक तैनात नहीं है। ऐसे में विभाग की लापरवाही का खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में स्टाफ और पदों की जानकारी
स्कूल स्वीकृत पद रिक्त पद
राप्रापा बीरवान 02 02
राकप्रापा खरकड़ी माखवान 02 02
राकप्रापा जमालपुरा-द्वितीय 05 05
राप्रापा, झांझड़ा 02 02
राकप्रापा थिलोड़ 02 02
राकप्रापा आलमपुर 02 02
राकप्रापा मिलकपुर 02 02
राकप्रापा खरकड़ी 02 02
राकप्रापा ढ़ाणी चांदू 02 02
राप्रापा शाहरयानपुर 02 02
राप्रापा बडदू पूण 02 02
राकप्रापा दुर्जनपुर 02 02
राप्रापा ढ़ाणी चांग 02 02
राप्रापा ढ़ाणी लालपुर 02 02
खंड अनुसार प्राइमरी स्कूलों की जानकारी:
खंड स्कूल
बवानीखेड़ा 50
बहल 39
भिवानी 134
कैरू 46
लोहारू 63
सिवानी 51
तोशाम 62
कुल 445
46 हजार से अधिक हो चुके प्राइमरी में दाखिले
जिले भर के 445 प्राइमरी स्कूलों में अब तक 46399 दाखिले हो चुके हैं। इनमें से पहली कक्षा में 8771, दूसरी 9567, तीसरी 8966, चौथी 9244,पांचवीं 9851 दाखिले हो चुके है। इन कक्षाओं में फिलहाल भी एडमिशन प्रक्रिया जारी है। दाखिला के लिए अभिभावक संबंधित स्कूल में संपर्क कर सकते है।

जिले के कई प्राइमरी स्कूलों में स्टाफ शून्य है। इन स्कूलों में स्टाफ की मांग को लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय को मांग पत्र भेजा जा चुका है। उम्मीद है जल्द ही नया स्टाफ मिलेगा। इनके अलावा जिन स्कूल में एक का स्टाफ है, उनके लिए भी अधिक स्टाफ की मांग की है। विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारु रूप से चले इसके लिए विभाग लगातार कार्य कर रहा है।
- रामअवतार शर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed