फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   No medicine, only consultation, how to get rid of addiction

दवा नहीं, सिर्फ मिलता है मशविरा, कैसे छूटे नशा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
No medicine, only consultation, how to get rid of addiction
नागरिक अस्पताल स्थित ओपीडी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। अगर आप बीड़ी, सिगरेट या तंबाकू की लत से परेशान हैं और इसे हमेशा के लिए छोड़ना चाहते हैं तो नागरिक अस्पताल में आपको दवा नहीं केवल परामर्श ही मिलेगा, क्योंकि यहां केंद्र में अभी तक दवा उपलब्ध नहीं है। दो माह पहले स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल की ओपीडी के कमरा नंबर 23 में तंबाकू नियंत्रण एवं परामर्श केंद्र स्थापित किया था। स्थापना से लेकर अब तक 30 लोग यहां नशा छोड़ने के लिए आ चुके हैं, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। इन्हें यहां केवल परामर्श ही मिला है, क्योंकि दवा का स्टॉक नहीं है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में सिविल सर्जन और प्रधान चिकित्सा अधिकारी ने 17 अक्तूबर को ओपीडी में तंबाकू नियंत्रण एवं परामर्श केंद्र का उद्घाटन किया था। यह तंबाकू या किसी अन्य तरह के नशे की लत छोड़ने के लिए एक काउसंलर भी तैनात किया हुआ है, लेकिन दवा उपलब्ध नहीं करवाई गई। कांउसिलिंग के साथ ही नशा छोड़ने वाले व्यक्ति को निकोटीन दवा भी दी जाती है, लेकिन दवा का स्टाक ने होने की वजह से काउंसलर सिर्फ लोगों को परामर्श दे रहे हैं। स्थापना से अब तक 30 लोग यहां नशा छोड़ने के लिए आ चुके हैं, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। केंद्र पर अक्तूबर में 8, नवंबर 15 व दिसंबर में अब तक सात लोग नशा छुड़ाने के लिए आ चुके हैं।
विज्ञापन

माह में दो बार की जाती है काउंसिलिंग
नागरिक अस्पताल में स्थापित तंबाकू नियंत्रण एवं परामर्श केंद्र सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक खुला रहता है। इसमें बतौर काउंसलर एएचसी बबीता तैनात हैं। बबीता ने बताया कि नशा छुड़वाने के प्रत्येक व्यक्ति की माह में दो बार काउंसिलिंग की जाती है। पर विशेष परिस्थितियों में माह में तीन से चार बार भी काउंसिलिंग की जाती है। काउंसिलिंग के दौरान मरीज से नशा करने से कारण, आदत से लेकर छोड़ने के मन पर भी गहनता से चिंतन किया जाता है। इसके बाद धीरे-धीरे नशीले पदार्थ की डोज कम करवाई जाती है। इसके लिए निकोटीन की दवा भी देनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकोटीन क्या है और इसका उपयोग
निकोटीन लोगों को धूम्रपान छोड़ने या सिगरेट की खपत की संख्या में कटौती करने में मदद करता है। निकोटीन एक रसायन है, जिसमें नाइट्रोजन होता है। यह तंबाकू के पौधे सहित कई प्रकार के पौधों द्वारा बनाया जाता है। यह कृत्रिम रूप से भी निर्मित होता है। निकोटियाना टैबकम, तंबाकू के पौधों में पाया जाने वाला निकोटीन का प्रकार, नाइटशेड परिवार से आता है।
उपचार के दौरान ये लक्षण हों तो करें चिकित्सक से संपर्क
नशा छुड़वाने के लिए मरीज को निकोटीन की दवा दी जाती है। इस दवा का इस्तेमाल करने पर आपको उल्टी, खांसी, दाने, त्वचा में खुजली, मुंहासे, चक्कर आना, गले में जलन, छींकने, छाती के दर्द, पसीना या लार में वृद्धि जैसी दुष्प्रभावों का अनुभव हो सकता है। सिरदर्द और अपच किसी भी एलर्जी की प्रतिक्रिया का सामना करने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। कई बार दवा के अधिक सेवन से हालत भी बिगड़ सकती है।

नागरिक अस्पताल की ओपीडी में स्थापित तंबाकू नियंत्रण व परामर्श केंद्र में काउंसर की ड्यूटी लगाई हुई है। जो भी नशा छोड़ने का इच्छुक है, वे इस केंद्र में संपर्क कर सकते हैं। नशा छुड़वाने में सहायक निकोटीन व अन्य दवा का स्टाक फिलहाल खत्म हो रखा है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया है। उम्मीद है जल्द ही दवा उपलब्ध हो जाएगी। - डॉ. विनोद पंवार, नोडल ऑफिसर कम उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed