फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   No masks, sanitizers, seven challans for lack of social distance

बिना मास्क, सैनिटाइजर, सामाजिक दूरी न होने पर सात के काटे चालान

Tue, 12 May 2020 09:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
No masks, sanitizers, seven challans for lack of social distance
No masks, sanitizers, seven challans for lack of social distance - फोटो : Bhiwani
बवानीखेड़ा नगर पालिका द्वारा कोविड-19 को लेकर कस्बा मेल बिना मास्क, सैनिटाइजर, सामाजिक दूरी पर फोकस न करने वाले दुकानदारों के चालान काटे। चालान काटने की सूचना जैसे ही दुकानदारों में फैली जिसको लेकर कुछ दुकानदारों ने मास्क लगाए लिए तो कुछ द्वारा ग्राहकों संग सामाजिक दूरी स्थापित कर ली। जो दुकानदार बिना मास्क के कार्य कर रहे थे और मास्क न होने पर दुकानों के शटर नीचे करके भागते हुए दिखाई दिए। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 को लेकर सरकार सख्त है और पिछले काफी समय से लॉकडाउन संग धारा 144 लगाई गई है। समय समय पर विभाग द्वारा दुकानदारों को अभियान चलाकर जागरूक किया गया है। रोजाना नगर पालिका के वाहनों पर भी लाउड स्पीकरों के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को जरूरत पडने पर बाहर निकलने, मास्क लगाने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने, सामाजिक दूरी स्थापित करने की हिदायत दी गई है। लेकिन कस्बा की दुकानों पर सरेआम धज्जियां उड़ती देख नगर पालिका सचिव अलीशेर के नेतृत्व में सफाई निरीक्षक संजय कुमार द्वारा सीओ संजय मलिक, लिपिक कपूर सिंह, अजीत सिंह, कुलवंत, नरेश द्वारा टीम गठित करके नागरिक अस्पताल से लेकर बाबा कमाल मंदिर तक सात दुकानदारों के चालान काटे। जिसमें शुभम, ललित, विजय, प्रमोद, राम, महेश, अनु दुकानदार शामिल है। निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि दुकानदारों ने न तो मास्क लगाए हुए थे, सैनिटाइजर मौजूद नहीं था और न ही दुकानों के आगे सामाजिक दूरी बनाई गई थी। जिसको लेकर सात दुकानदारों के चालान काटकर हजारों का जुर्माना वसूला गया। वहीं सचिव अलीशेर ने बताया कि ये अभियान बदस्तूर जारी रहेगा। अगर दुकानदार नहीं मानें तो दुकानदारों की दुकानें सील कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed