फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Nine corona positive found in Bhiwani.

एक डॉक्टर और तीन हवालातियों समेत नौ नए संक्रमित मिलने से हड़कंप

Fri, 05 Jun 2020 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Nine corona positive found in Bhiwani.
ईएसआइ अस्पताल से कोरोना पॉजिटिव बंदियों को लेकर जाती कोविड-19 टीम। - फोटो : Bhiwani
जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। वीरवार को नौ नए मामले सामने आने से हड़कंप स्थिति है। संक्रमित पाए गए वार्ड सर्वेंट के साथ इमरजेंसी ड्यूटी देने वाले चिकित्सक की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई। वहीं तीन हवालातियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसी तरह गुवाहाटी से लोहड़ चौपटा में आई मां-बेटी और भुरटाना गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्य पॉजिटिव मिले हैं। सभी संक्रमितों को नागरिग अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा है। संक्रमित मिले मरीजों में एक रोहतक और एक चरखी दादरी का रहने वाला है। ऐसे में इन दोनों मरीजों को जिले में काउंट नहीं किया गया है। वहीं कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 54 तक पहुंच गया है। इनमें एक्टिव केस 47 हैं तो सात ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।
विज्ञापन

तीन हवालाती मिले कोरोना पॉजिटिव : तीन हवालातियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हडक़ंप मचा है। अब नई व्यवस्था के अनुसार हवालातियों को जिला जेल में छोड़ने से पहले उनका कोरोना टेस्ट कराया जाता है और टेस्ट की रिपोर्ट आने तक उन्हें ईएसआई अस्पताल में बनाए आइसोलेशन वार्ड में रखा जाता है। सदर थाना पुलिस ने मानहेरू में प्रॉपर्टी डीलर के अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में एक जून को तीन आरोपियों को उमरवास गांव से पकड़ा था। इनमें से गांव मानहेरू वासी और उमरवास वासी एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि उनके तीसरे साथी की रिपोर्ट अभी लंबित है। वहीं किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म मामले में पकड़े रोहतक वासी सिविल इंजीनियर की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

पॉजिटिव वार्ड सर्वेंट के साथ ड्यूटी देने वाला चिकित्सक मिला पॉजिटिव : सामान्य अस्पताल का वार्ड सर्वेंट पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव मिला था। वार्ड सर्वेंट के साथ इमरजेंसी ड्यूटी देने वाले तोशाम सीएचसी के चिकित्सक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सक का एक जून को सैंपल लिया गया था। चिकित्सक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही वार्ड सर्वेंट के साथ इमरजेंसी ड्यूटी देने वाले अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों पर भी खतरा मंडरा गया है। सभी के सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुवाहाटी से आई मां-बेटी मिली पॉजिटिव : लोहड़ चौपटा की कुम्हार गली में गुवाहाटी से आई मां-बेटी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। दोनों मां-बेटी 28 मई को गुवाहाटी से भिवानी आई थीं। ये दोनों पहले सांगा गांव से पॉजिटिव आए व्यक्ति के साथ ही वहां से आए थे। बताया जाता है कि महिला के पति की गुवाहाटी में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
भुरटाना से आए तीन पॉजिटिव : छह दिन पहले दिल्ली की सीतापुरी से आए भुरटाना वासी चालक और उसके दो रिश्तेदार पॉजिटिव आए हैं। वह अपनी पत्नी को लेने दिल्ली गया था। रिश्तेदार उसके साला-साली बताए जा रहे हैं। सभी 31 मई को दिल्ली से आए थे और एक जून को इनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए। पॉजिटिव ग्रामीण स्वयं गांव में घूमता रहा है और काफी लोगों से मिला है। वहीं उसके परिजन भी गांव में लोगों से मिलते रहे हैं।

वीरवार को नौ नए कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। तीन हवालाती, तीन भुरटाना गांव से आए हैं तो दो लोहड़ बाजार और एक डाक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। - डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed