फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   new grain market bhiwani

बड़ा सवाल : गेहूं-सरसों की सरकारी खरीद में आखिर कैसे होगा डेढ़ लाख मजदूरों का इंतजाम

Fri, 10 Apr 2020 10:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
new grain market bhiwani
सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने में पांच और गेहूं की खरीद में सिर्फ 10 दिन शेष हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि खरीद के लिए करीब डेढ़ लाख मजदूरों का इंतजाम कहां से होगा। भिवानी जिले से लॉकडाउन से पहले और बाद में करीब 26 हजार प्रवासी मजदूर पलायन कर चुके हैं। जिला मुख्यालय की मंडी में भी सिर्फ 15 फीसदी लेबर ही बची है। लॉकडाउन में जिले की सीमाएं सील किए जाने के बाद शेल्टर होम में करीब 20 फीसदी लेबर ठहरी हुई है, लेकिन ये भी लॉकडाउन खुलते ही घर जाने की फिराक में है।
विज्ञापन

अगर सरकार सरसों और गेहूं की सरकारी खरीद शुरू करती है तो सबसे बड़ी चुनौती लेबर का इंतजाम करना रहेगी। हालांकि कोरोना वायरस के बचाव और सामुदायिक दूरी कायम रखने के लिए सरकार ने ग्राम स्तर पर ही मंडियां बना दी हैं। इस बार सरकारी खरीद के लिए जिले भर में 81 मंडियां बनाई गई हैं। इनमें 11 पक्की मंडियां हैं। पहली बार बनाई गई 70 अतिरिक्त मंडियों में सरकार किसानों का गेहूं और सरसों टेंट लगाकर खरीद करेगी।
विज्ञापन

हर मंडी में दो सक्षम युवा करेंगे फसल की निगरानी
कोरोना के खौफ के बीच 81 मंडियों में किसानों की खरीद की गई फसल की रखवाली करना भी बड़ी चुनौती है। इसके लिए जिला प्रशासन प्रत्येक मंडी में दो सक्षम युवाओं की ड्यूटी लगाने की योजना बना रहा है। ये युवा मंडी में फसल की रखवाली और अन्य व्यवस्थाओं पर निगरानी बनाए रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूर नहीं लगाएंगे गांव तक दौड़
फिलहाल जिला मुख्यालय पर 15 फीसदी लेबर बची है, वह गांव में फसल खरीद के लिए दौड़ नहीं लगाएगी। क्योंकि मंडी में फसल आने के बाद उसकी झराई, भराई और तुलाई का काम चलता है। इसके बाद सिलाई और फिर लदाई का काम शुरू होता है। इन सभी कार्यों में सिर्फ लेबर की जरूरत ही पड़ती है।
वर्जन
पक्की मंडियों में लेबर की भारी कमी है। आढ़तियों और लेबर का ग्राम स्तर की मंडियों तक पहुंच पाना संभव नहीं है। आढ़ती खरीद में पूरा सहयोग करेंगे, लेकिन वर्तमान हालात खरीद में चुनौतियां ज्यादा हैं। इस समय लेबर भी दोगुनी मजदूरी की मांग कर रही है। ऐसे हालात में आढ़ती के लिए कम कमीशन पर काम कर पाना मुश्किल है।

- रामनिवास गुप्ता सिवानीवाला, प्रधान ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन भिवानी।
वर्जन
जिले में 81 मंडियों में सरकारी खरीद की तैयारियां की गई हैं। ग्रामीण मंडियों में टेंट लगाए गए हैं। इसके अलावा वहां पर बिजली और पानी के भी प्रबंध किए गए हैं। दो सक्षम युवाओं की प्रत्येक मंडी में ड्यूटी भी लगाई जाएगी। लेबर के प्रबंधों के बारे में जिला प्रशासन के साथ विचार-विमर्श चल रहा है।
-श्याम सुंदर, डीएमईओ मार्केटिंग बोर्ड भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed