फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   NDRF search operation inside Jui Canal in Bhiwani, No trace of drowned youth found after 21 hours

Bhiwani: जूई नहर के अंदर NDRF का सर्च अभियान; 21 घंटे बाद नहीं लगा डूबे युवक का सुराग, पानी का स्तर कम कराया

Mon, 05 Feb 2024 12:41 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 05 Feb 2024 12:41 PM IST
सार

भिवानी में जूई नहर में डूबे किशोर का 21 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। हालांकि एनडीआरएफ की टीम ने नहर में लगे लिफ्टिंग पंप पर फाटक भी बंद कराया है ताकि पानी के बहाव के साथ आए युवक को यहां बरामद किया जा सके। वहीं नहर पर भी लोगों की काफी भीड़ जुटी है। 

विज्ञापन
NDRF search operation inside Jui Canal in Bhiwani, No trace of drowned youth found after 21 hours
मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिवानी के तोशाम बाईपास के समीप जूई नहर में रविवार को डूबे किशोर की तलाश में एनडीआरएफ की टीम ने करीब दो किलोमीटर दायरे में सर्च अभियान चलाया। सोमवार को एनडीआरएफ की टीम किशोर की तलाश में जुटी रही वहीं नहर में पानी का स्तर भी कम कराया गया है। जिसके बाद नहर में डूबे युवक की तलाश जारी है।

विज्ञापन


मामला रविवार दोपहर तीन बजे का है जब पांच दोस्तों के साथ नहर के किनारे घूम रहा युवक अचानक ही गहरे पानी में जा गिरा। नहर में पानी के तेज बहाव के साथ ही किशोर गिरते ही पानी में गायब हो गया। सोमवार सुबह से ही एनडीआरएफ की टीम उसे खोजने में जुटी है। लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन


लिफ्टिंग पंप पर फाटक भी बंद कराया
भिवानी के शास्त्री नगर कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय अतुल कुमार 12वीं कक्षा का छात्र है। उसके पिता सतबीर सीआरपीएफ में तैनात हैं वहीं उसकी बड़ी बहन दिल्ली में सीए की पढ़ाई कर रही है जबकि उसकी मां पूनम गृहणी है और घर पर रहकर बेटे की परवरिश कर रही है। जूई नहर में डूबे किशोर का 21 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। हालांकि एनडीआरएफ की टीम ने नहर में लगे लिफ्टिंग पंप पर फाटक भी बंद कराया है ताकि पानी के बहाव के साथ आए युवक को यहां बरामद किया जा सके। वहीं नहर पर भी लोगों की काफी भीड़ जुटी है। मौके पर जिला मुख्यालय डीएसपी रमेश कुमार और सदर पुलिस थाना एसएचओ की टीम भी पहुंची है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed