फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   NCC is a great opportunity for young Indians to join the armed forces: Colonel Thomas

एनसीसी युवा भारतीयों को सशस्त्र बलों में शामिल होने का बड़ा अवसर : कर्नल थामस

Wed, 27 Aug 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 27 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
NCC is a great opportunity for young Indians to join the armed forces: Colonel Thomas
वैश्य महाविद्यालय में  एनसीसी में शामिल होने के लिए परीक्षा देते​ विद्यार्थी। 
भिवानी। वैश्य महाविद्यालय की एनसीसी इकाई द्वारा प्रथम सत्र के विद्यार्थियों और ओपन कैटेगरी के लिए नए एनरोलमेंट की भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. संजय गोयल के सानिध्य में हुआ। इसमें एनसीसी ऑफिसर कैप्टन डॉ. अनिल तंवर, डॉ. मनीष और लेफ्टिनेंट डॉ. रीना मार्गदर्शक रहे। इस अवसर पर 11 हरियाणा बटालियन के एडम ऑफिसर कर्नल थामस कूटी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर युवा भारतीयों को सशस्त्र बलों में शामिल होने और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करने का अनुकूल वातावरण प्रदान करता है।
विज्ञापन

एनसीसी का मुख्य उद्देश्य संगठित, प्रशिक्षित और प्रेरित युवाओं का ऐसा मानव संसाधन तैयार करना है, जो हर क्षेत्र में नेतृत्व प्रदान कर सके और देश की सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध रहे। भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की शारीरिक परीक्षा, लिखित परीक्षा और ग्रुप डिस्कशन कराया गया। शारीरिक परीक्षा में हाइट, दौड़, हाथ-पांव और दांतों की जांच शामिल रही। इसमें वैश्य महाविद्यालय के 125 और ओपन कैटेगरी के तहत टीआईटी के 17 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सूबेदार मेजर डी. गोपालाकृष्णन, सूबेदार सुरेंद्र और हवलदार संजीव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed