फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   national hiwae

खाली बर्तन लेकर महिलाओं ने नेशनल हाईवे किया जाम

Sun, 14 Jul 2019 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
national hiwae
54 दादरी गेट क्षेत्र में नेशनल हाइवे सड़क पर जाम लगाते इलाके के लोग। - फोटो : Bhiwani
पिछले एक पखवाड़े से गंभीर पेयजल संकट झेल रहे दादरी गेट व आसपास के इलाके के लोगों का सब्र जवाब दे गया। शनिवार शाम को क्षेत्र की महिलाओं ने दादरी गेट चौक पर नेशनल हाईवे-709 पर जाम लगा दिया। जाम पर डटी महिलाओं से दादरी गेट चौक पर रास्ते में खाली बर्तनों के साथ सड़क पर बैठकर ही पब्लिक हेल्थ विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। नेशनल हाईवे पर जाम की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना पर एक्सईएन जनस्वास्थ्य विभाग भी पहुंचे और पेयजल सप्लाई शाम से ही सुचारु करने का आश्वासन देकर जाम खुलावाया।
विज्ञापन

दादरी गेट क्षेत्र की कॉलोनियों में पिछले 15 दिन से पेयजल संकट बना है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाएं दोपहर के समय भी दूर-दराज के क्षेत्र से पानी ढोने को मजबूर हैं। दादरी गेट की आंबेडकर कॉलोनी व वाल्मीकि बस्ती, शांति नगर ढाणा रोड क्षेत्र में ज्यादा समस्या है। इसी समस्या से त्रस्त महिलाएं शाम करीब चार बजे खाली बर्तन लेकर दादरी गेट चौक के समीप नेशनल हाईवे-709 पर जाम लगा दिया। प्रशासन और जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। जाम की सूचना पर जैन चौक चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। ट्रैफिक पुलिस थाना प्रभारी सुभाष यादव भी पहुंचे। बाद में एक्सईएन जनस्वास्थ्य विभाग रूपेश कुमार मौके पर पहुंचे। महिलाओं ने अधिकारियों को खरी-खरी सुनाई। बाद में एकईएन ने शाम को ही पेयजल सप्लाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

दादरी गेट क्षेत्र में सड़क पर जाम की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचकर महिलाओं को समझाया और उनकी समस्याएं संबंधित अधिकारी तक पहुंचाने का भरोसा दिलाकर जाम को खुलवा दिया गया। जाम किसी समस्या का समाधान नहीं है, अगर जायज मांग है तो संबंधित अधिकारी से इस संबंध में बात करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुभाषचंद्र, इंचार्ज ट्रैफिक पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed