फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   naina chawtala, MLA, meeting

पंचायत चुनाव में महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी की करेंगे पैरवी : नैना चौटाला

Wed, 15 Jul 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
naina chawtala, MLA, meeting
कार्यक्रम में उपस्थित विधायक नैना चौटाला। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
बाढड़ा से विधायक नैना चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी पंचायत चुनाव में महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी की पक्षधर हैं और इसके लिए पार्टी की तरफ से पैरवी की जाएगी। महिलाओं को गांवों में अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व करने के अवसर दिया जाएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में निजी कंपनियों में प्रदेश से 75 प्रतिशत युवाओं के लिए रोजगार को लेकर बनाए गए विधेयक के दूरगामी परिणाम होंगे।
विज्ञापन

नैना चौटाला स्थानीय देवीलाल सदन में मंगलवार को भिवानी, दादरी व महेंद्रगढ़ से पार्टी की महिला पदाधिकारियों को संबोधित कर रहीं थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निजी कंपनियों में रोजगार में 75 प्रतिशत हमारे प्रदेश के लिए सुनिश्चित करना एतिहासिक कदम है। इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी होना जरूरी है। इस दौरान महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याणा, भिवानी महिला जिलाध्यक्ष सिलोचना पोटलिया, दादरी महिला जिलाध्यक्ष लक्ष्मी बलौदा, महेंद्रगढ़ महिला जिलाध्यक्ष सिलोचना ढिल्लो, शकुंतला मिरान, प्रेम शिमली, सुमन कुंगड़, शीला धनाना, रोशनी साईं, अल्का आर्य, सुनहरी देवी, भानी देवी, शकुंतला परमार, रोशनी देवी, कविता पोटलिया, ओमधारा श्योराण, कमलेश सोनी, मनीषा सोनी, शारदा, सुविधा, सुमन, विद्या देवी मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed