{"_id":"5e5027618ebc3ef3b566650a","slug":"nagar-parishad-tender-garbage-bhiwani-news-rtk543445567","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े तीन माह से लटका टेंडर, पांच वार्डों की कॉलोनियों में फैला कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े तीन माह से लटका टेंडर, पांच वार्डों की कॉलोनियों में फैला कचरा
विज्ञापन
दुर्गा मंदिर गली के पास पड़ी गंदगी में मुंह मारते पशु। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवंबर माह में शहर के वार्ड 17, 18, 19, 20 और 21 की करीब तीन दर्जन कॉलोनियों में पिछले साढ़े तीन माह से कोई सफाई नहीं हुई। सफाई न होने से यहां कचरे के ढेर लगे हैं वहीं बीमारियों का खतरा बना हुआ है। परेशान लोगों ने इसकी सीएम विंडो पर भी शिकायत की मगर अब तक न सफाई का टेंडर हुआ और न ही इन कॉलोनियों में सफाई।
तीन बाद टेंडर आमंत्रित किए गए मगर किसी न किसी कारण से रद्द कर दिए गए। अब शहरी निकाय निदेशालय ने निर्देश दे दिए हैं कि टेंडर प्रक्रिया के लिए नई गाइड लाइन जारी की जाएगी। हालांकि 24 फरवरी को प्रस्तावित नगर परिषद की बैठक में भी शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।
नगर परिषद में फिलहाल नियमित और अनुबंधित सफाई कर्मचारियों की कमी है। करीब 280 नियमित कर्मचारी हैं। कर्मचारियों की कमी के चलते नगर परिषद ने शहर के आधे हिस्से की सफाई व्यवस्था का ठेका दिया। प्रयोग सफल रहा तो शहर के पांच वार्डों 17, 18, 19, 20 और 21 के तहत आने वाली करीब तीन दर्जन कॉलोनियों की सफाई का भी टेंडर दिया गया। सफाई का टेंडर नवंबर माह में खत्म हो गया। जिसके बाद टेंडर प्रक्रिया तो शुरू की गई मगर सिरे नहीं चढ़ी। तीन दफा आवेदन आमंत्रित किये गए और किसी न किसी कारण से रद्द हो गए। पिछले सप्ताह ही शहरी निकाय निदेशालय से पत्र आ गया कि सफाई का ठेका देने से पहले मुख्यालय से अनुमति लेनी होगी। इसके लिए जल्द ही नई गाइडलाइन जारी की जाएंगी। गाइड लाइन के फेर में अब टेंडर प्रक्रिया लटक गई है और सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप है। वहीं सीएम विंडो पर दी शिकायत में रूद्रा कॉलोनी वासी पूर्णचंद ने बताया कि साढ़े तीन महीने से सफाई नहीं होने के कारण सब जगह गंदगी फैली हुई है।
विज्ञापन
इन कॉलोनियों में बनी है समस्या
शहर के रूद्रा कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी, सुनारो वाला जोहड़ क्षेत्र, टीआईटीआई कॉलोनी, जागृति कॉलोनी, लाजपत नगर, गणपति कॉलोनी, उत्तम नगर, डाबर कॉलोनी, शास्त्री नगर, बालाजी कॉलोनी, ब्रह्मा कॉलोनी, सेवा नगर, न्यू उत्तम नगर आदि कॉलोनियां शामिल है।
पिछले साढ़े तीन महीने से सफाई का टेंडर है। तीन दफा टेंडर आमंत्रित किए गए मगर हर बार रद्द कर दिए गए। अब पता नहीं क्या कारण है मगर वार्ड वासियों को भारी समस्याएं झेलनी पड़ रही है। वे कई बार अधिकारियों से मिलकर अपनी बात रख चुके है।
हरिराम, पार्षद
वार्ड की कई कॉलोनियों की सफाई का टेंडर खत्म हो चुका है। जिस कारण सफाई व्यवस्था खराब हुई है। अब मुख्यालय से निर्देश है कि सफाई के टेंडर के लिए वहां से अनुमति ली जाएगी। इसी कारण टेंडर प्रक्रिया नहीं हो पा रही है।
सुभाष तंवर, पार्षद