{"_id":"5d98ec678ebc3e93ca6f8b54","slug":"mustured-oil-businessman-80-thousand-rupee-bhiwani-news-rtk5217288181","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसों तेल व्यापारी को पिस्तौल दिखा तीन युवकों ने दिन-दहाड़े छीने 80 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसों तेल व्यापारी को पिस्तौल दिखा तीन युवकों ने दिन-दहाड़े छीने 80 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरक गांव से पेमेंट लेकर लौट रहे तेल व्यापारी को पिस्तौल दिखा तीन युवक 80 हजार रुपये लूट ले गए। सूचना के बाद पुलिस ने जिले में नाकेबंदी की और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
मामला दोपहर करीब डेढ़ बजे का है। भिवानी वासी सरसों तेल विक्रेता मुकेश कुमार सप्लाई किए गए तेल की पेमेंट लेने खरक, कलिंगा और बौंद गांव में गया था। जब वह खरक से वापस भिवानी आ रहा था तो नौरंगाबाद गांव के नजदीक निर्माणाधीन टोल प्वाइंट के पास पहले से तीन युवक खड़े थे। मुकेश ने बताया कि वहां रास्ता थोड़ा खराब है। ऐसे में बाइक धीरे की तो तीनों युवकों ने उसकी बाइक रुकवा ली और पिस्तौल उसकी कनपटी पर तान दिया। उससे 80 हजार रुपये वाला थैला छीन लिया और उसकी बाइक लेकर भाग निकले। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। दिन-दहाड़े लूट की वारदात के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। सदर थाना पुलिस, खरक चौकी पुलिस ने नाकेबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया मगर कोई सुराग नहीं लगा। बाद में बाइक निनान गांव से आगे एक रिजॉर्ट के पास मिली। जिसके बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी खंगाले। पुलिस मिली फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है।
मामले में एसएचओ राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हमारा प्रयास है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।