फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Mustard procurement started again in Bhiwani, two kilometer line of tractors in Mandi

Bhiwani: सरसों की फिर शुरू हुई खरीद, मंडी में दो किलोमीटर लगी ट्रैक्टरों की लाइन, हाईवे जाम

Thu, 11 May 2023 11:45 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 11 May 2023 11:45 AM IST
सार

भिवानी जिला मुख्यालय की मंडी सहित 11 मंडियों में वीरवार से सरसों की सरकारी खरीद आरंभ की गई। भिवानी और ढिगावामंडी, जूई मंडी, तोशाम मंडी, बवानीखेड़ा मंडी में सैकड़ों किसान अपनी सरसों की फसल लेकर पहुंचे।

विज्ञापन
Mustard procurement started again in Bhiwani, two kilometer line of tractors in Mandi
भिवानी अनाज मंडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिवानी में हैफेड ने वीरवार और शुक्रवार को दो दिन मंडियों में बचे हुए किसानों की सरसों की एमएसपी पर खरीद आरंभ कर दी है। वीरवार को जिला मुख्यालय की मंडी में किसानों के ट्रैक्टरों की करीब दो से ढाई किलोमीटर लंबी कतारें लगी। जिसकी वजह से दिली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। जाम में एंबुलेंस भीफंस गई। जिसे पुलिस कर्मचारियों ने जाम को सुलझाकर रास्ता दिलाया।

विज्ञापन


आज और कल हैफेड करेगा किसानों की सरसों की सरकारी खरीद
भिवानी जिला मुख्यालय की मंडी सहित 11 मंडियों में वीरवार से सरसों की सरकारी खरीद आरंभ की गई। भिवानी और ढिगावामंडी, जूई मंडी, तोशाम मंडी, बवानीखेड़ा मंडी में सैकड़ों किसान अपनी सरसों की फसल लेकर पहुंचे। किसान वीरवार सुबह से ही अपनी फसल ट्रैक्टर ट्रालियों में लादकर मंडी के बाहर गेट पास कटवाने की लाइन में लग गए।
विज्ञापन


एंबुलेंस भी ट्रैक्टरों के जाम में फंसी
किसानों के ट्रैक्टरों की वजह से लगे लंबे जाम में चरखी दादरी और लोहारू की तरफ से शहर में आने वाले वाहन जाम में फंसे वहीं देवसर चुंगी रेलवे फाटक पर भी वाहनों का जाम लग गया। अनाज मंडी पुलिस चौकी और जिला यातायात पुलिस की टीम जाम को सुलझाने में जुटी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed