{"_id":"5dcff6568ebc3e54c20b8300","slug":"murder-police-fir-bhiwani-news-rtk527771729","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रसंग में लड़की से मिलने उसके गांव गए युवक की बर्फ तोडने वाले सूए से गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम प्रसंग में लड़की से मिलने उसके गांव गए युवक की बर्फ तोडने वाले सूए से गोदकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैरू चौकी क्षेत्र में प्रेम प्रसंग में युवती से मिलने गए युवक को लड़की के परिजनों ने तेजधार हथियार से गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को गंभीर हालत में उसके परिजन शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पीजीआई पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने बर्फ तोड़ने वाले सूए से गोदकर हत्या की है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने युवती, उसके पिता और भाइयों पर हत्या का केस दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
मामला शुक्रवार रात करीब 12 बजे का है। लोहानी गांव का युवक सुनील (30) कैरू चौकी क्षेत्र में गया था। मृतक के भाई अनिल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका भाई सुनील प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। उसे युवती ने ही फोन करके बुलाया था। जहां युवती, उसके पिता व भाइयों ने उसके भाई की हत्या की है। मृतक के परिजनों ने बताया कि सुनील को मृत समझ आरोपी उसे वहीं छोड़ गए। बाद में सुनील ने खुद ही हिम्मत दिखाई और अपने भाई अनिल के पास फोन कर बताया। जिसके बाद परिजन वहां पहुंचे और सुनील को उपचार के लिए इमरजेंसी लाया गया। इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। परिजन जब सुनील को पीजीआई लेकर पहुंचे तो वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कैरू चौकी पुलिस शनिवार को पीजीआई पहुंची। जहां परिजनों ने कैरू क्षेत्र वासी एक युवती, उसके पिता और उसके भाइयों पर हत्या के आरोप लगाए। पुलिस ने दो नामजद व अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
एक ही जगह नौकरी करते थे दोनों : युवक व युवती दोनों ही एक ही जगह प्राइवेट नौकरी करते थे। नौकरी के दौरान ही दोनों में जान पहचान हुई। दोनों अलग-अलग बिरादरी से हैं। मृतक सुनील दो भाइयों में छोटा था जबकि उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है।
विज्ञापन
कैरू क्षेत्र में युवक की तेजधार हथियार से हत्या का मामला आया है। लोहानी वासी मृतक के भाई की शिकायत पर कैरू क्षेत्र की एक युवती, उसके पिता व भाइयों पर केस दर्ज किया गया है। युवती और उसके पिता नामजद है और बाकी नामालूम है। शव को पीजीआई में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- एसआई सुरेश कुमार, इंचार्ज कैरू चौकी