फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   murder of mother and sister for mobile

मोबाइल के लिए मां और बहन की हत्या

Tue, 10 Feb 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी Updated Tue, 10 Feb 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन

एक युवक ने केवल इसलिए अपनी मां और 16 वर्षीय बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी कि उसे मोबाइल खरीदने के लिए पैसे नहीं दिए। गांव खानक में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना का खुलासा हुआ। युवक ने दोनों की हत्या कर शवों को घर में ही दबा दिया।

विज्ञापन


घटना के तीसरे दिन सोमवार को घटना का खुलासा हुआ। तहसीलदार की मौजूदगी में शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने हत्या की बात कबूल भी कर ली है।
विज्ञापन


आरोपी ने पुलिस को बताया है कि सात फरवरी की शाम उसने अपनी मां सुनीता से मोबाइल फोन खरीदने के लिए पैसे मांगे थे। मां पैसे न होने की बात कहकर आदर्श कॉलोनी में रह रही अपनी ननद के घर चली गई। पीछे से उसने अपनी बहन पूजा से पैसे देने की बात कही। बहन से कहा कि तेरे पास गुल्लक में पैसे रखे हैं उनमें से मोबाइल के पैसे मुझे दे। बहन के पैसे देने से इनकार के बाद गला दबाकर बहन को मौत की नींद सुला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरजीत ने पुलिस को बताया कि बहन को मारने के बाद वह अपने घर में पशु बांधने के लिए बनाई गई जगह पर गड्डा खोद रहा था कि इसी दौरान उसकी मां घर आ गई। मां ने जब सवाल किया कि गड्डा क्यों खोद रहा है तो मौका पाकर गला दबाकर मां की भी हत्या कर दी। इसके बाद गड्ढे में पहले मां के शव को डाल दिया और फिर बहन के शव को डाल कर मिट्टी डाल दी। आरोपी द्वारा खुलासा किए जाने पर बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट संजय बिश्नोई की मौजूदगी में शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिवानी भेज दिए गए।

थाना प्रभारी नरेंद्र पाल ने बताया कि डबल मर्डर का मामला खानक में हुआ है। अमरजीत ने अपनी मां और बहन की हत्या कर शव घर में दबा रखे थे। शवों के गले पर निशान मिले हैं। भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


मां-बहन की हत्या के बाद खरीदा स्मार्ट फोन
मां और बहन की हत्या के आरोपी अमरजीत ने घटना को अंजाम देने के बाद बहन के गुल्लक को तोड़कर पैसे निकाले। इसके बाद अमरजीत ने तोशाम आकर एक स्मार्ट मोबाइल फोन व एलईडी खरीदी। मां और बहन की हत्या के बाद भी अमरजीत के चेहरे पर अफसोस व दुख के भाव नहीं दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed