फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Murder by shooting bullets outside the house of a witness in triple murder

बड़ेसरा हत्याकांड : ट्रिपल मर्डर में गवाह बने बुजुर्ग की घर के बाहर गोलियां मारकर हत्या

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
Murder by shooting bullets outside the house of a witness in triple murder
बड़ेसरा हत्याकांड : ट्रिपल मर्डर में गवाह बने बुजुर्ग की घर के बाहर गोलियां मारकर हत्या - चुनावी रजिश में बड़ेसरा में पूर्व सरपंच परिवार की पांचवीं हत्या - सुबह-सवेरे घर के बाहर चबूतरे पर बैठे बुजुर्ग पर कार से आए चार युवकों ने बरसाई गोलियां - महम बाइपास के पास गाड़ी पंक्चर होने के बाद के बाद छोड़ भागे - डबल मर्डर और पूर्व सरपंच की हत्या में जेल में बंद सरपंच प्रतिनिधि और उसके बेटे पर ही हत्या का आरोप अमर उजाला ब्यूरो भिवानी। बड़ेसरा ट्रिपल मर्डर में गवाह और पूर्व सरपंच के बुजुर्ग ताऊ पर सुबह छह बजे घर के बाहर ही गाड़ी में आए चार युवकों ने गोलियां बरसा दी। बुजुर्ग को तीन गोलियां लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या का आरोप जेल में बंद पूर्व सरपंच प्रतिनिधि आनंद बबलू के छोटे बेटे पर है। हत्या के बाद आरोपी महम की ओर भागे जहां महम बाइपास पर उनकी गाड़ी खराब हो गई। जिसके बाद आरोपियों ने एक अन्य गाड़ी छीनी। उसे भी मदीना गांव के पास छोड़ आरोपी फरार हो गए। आरोपी है कि हत्या जेल में बंद आनंद बबलू ने ही करवाई है। फिलहाल पुलिस की अलग-अलग टीमें डीएसपी वीरेंद्र के नेतृत्व में जांच में जुटी है। सरपंच चुनावों से चली आ रही रंजिश में यह पांचवीं हत्या है। मामला बुधवार सुबह करीब छह बजे का है। वर्ष २०१७ में हुए बलजीत, भल्लेराम और महेंद्र सिंह की हत्या मामले में गवाह करीब ७९ वर्षीय सूबे सिंह अपने घर के बाहर चबूतरे पर बैठा था। इसी दौरान एक स्वीफ्ट कार घर के बाहर आकर रूकी। जिसमें से चार युवक उतरकर आए और चालक गाड़ी में ही सवार रहा। युवकों ने आते ही बुजुर्ग पर गोलियां बरसा दी। उन्हें तीन गोलियां लगी। एक गोली गर्दन के पास, दो गोलियां पेट में लगी। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद बदमाश महम की ओर से भागे। महम बाइपास पर गाड़ी खराब हो गई। जिसके बाद बदमाशों ने एक अन्य गाड़ी छीनी और फिर मदीना की ओर निकल गए। सूत्र बताते है कि मदीना गांव के पास छीनी हुई गाड़ी को भी छोड़ दिया। सूचना मिलते ही बवानीखेड़ा थाना पुलिस, सीआईए, एंटी व्हीकल थेफ्ट टीमें महम की ओर रवाना हुई। डीएसपी हेडक्वार्टर वीरेंद्र सिंह स्वयं टीमों का नेतृत्व करते हुए केस की जांच में जुट गए। मृतक के पोते मोहित, भतीजे राज कुमार ने आरोप लगाया कि जेल में बंद आनंद बबलू ने ही हत्या करवाई है। आनंद के छोटे बेटे अमन ने तीन-चार अन्य के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। मृतक बुजुर्ग सूबे सिंह बलजीत, भल्लेराम और महेंद्र की हत्या मामले में मुख्य गवाह था। इसी कारण उसकी हत्या की गई है। लॉकडाउन के कारण कोर्ट में केस की तारिख भी नहीं लगी। वर्जन:::  बुजुर्ग सूबे सिंह की गोली मारकर हत्या की गई है। हत्या का आरोप पूर्व सरपंच प्रतिनिधि आनंद के छोटे बेटे व उसके साथियों पर लगे है। हमारी बवानीखेड़ा थाना, सीआईए, एंटी व्हीकल थेफ्ट, उनकी स्वयं की स्पेशल टीम इस केस की जांच में जुटी है। जिस गाड़ी से वारदात को अंजाम दिया गया है, वह महम बाइपास के पास खराब हुई बताई जा रही है। वहां से बदमाशों ने अन्य गाड़ी छीनी है। जिससे फरार हुए है। वीरेंद्र सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर फोटो 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed