फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   murder

खेत में मिला लापता युवक का शव

Sat, 07 Sep 2019 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
murder
छह दिन पहले घर से लापता युवक का शव बाजरे के खेत में मिला। शव कई दिन पुराना है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही सात लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव सरल में वीरवार रात गांव के ही जगदीश का शव बरामद हुआ। जगदीश बीते छह दिनों से लापता था। परिजन उसे तलाश रहे थे। गांव के सरपंच कृष्ण ने शव की पहचान कर जगदीश के भाई व पुलिस को उसकी सूचना दी। शव कई दिनों पुराना लगा रहा था। इस लिए मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर जांच कराई। मृतक जगदीश के भाई कर्णसिंह का आरोप है कि छह दिन पहले गांव के ही कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर उसके भाई जगदीश से मारपीट की थी। इस मारपीट में जगदीश के पैर में फ्रेक्चर भी हुआ था। इस हमले के समय घर पर केवल जगदीश व बूढ़ी मां ही थीं । कर्ण सिंह जब अगले दिन जब वह घर पहुंचा तो उसे भाई घर में नहीं। तब से उसकी तलाश की जा रही थी। कर्ण सिंह का कहना है कि इससे पूर्व भी आरोपी उसके भाई पर चार बार हमला कर चुके थे और हर बार पंचायती तौर पर आपसी सुलह हो जाती थी।
विज्ञापन

अविवाहित था जगदीश
मृतक के भाई कर्ण सिंह ने बताया कि वे चार भाई और दो बहनें है। जिनमें जगदीश अभी अविवाहित ही था। जगदीश गांव में ही सिलाई का काम और खेतीबाड़ी करता था। जिस दिन पड़ोस के लोगों ने घर के अंदर घुसकर उसके साथ मारपीट की थी। उस दिन उसे काफी गंभीर चोटें पहुंचाई गई थी। लेकिन अगले दिन उसे अस्पताल लाते इससे पहले ही आरोपियों ने उसका अपहरण कर उसकी हत्या को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों की शिकायत पर गांव सरल निवासी बनारसी व उसके पुत्रगण महेंद्र व मनोज के अलावा फकीरा और उसके पुत्र रोहताश, सतीश एवं सोनू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। जगदीश के शव को रोहतक पीजीआई पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असल वजह स्पष्ट होगी।
उग्रसेन, कार्यकारी थाना प्रभारी, तोशाम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed