{"_id":"61cb5c9958be481d2d24a897","slug":"mtp-kit-found-on-medical-star-operator-controlled-bhiwani-news-hsr620645239","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर पर मिलीं एमटीपी किट, संचालक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर पर मिलीं एमटीपी किट, संचालक काबू
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान मेडिकल स्टोर के बाहर खड़े स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्य और पुलिसकर्मी।
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। स्वास्थ्य विभाग हिसार की टीम ने शहर के खरकड़ी फाटक पर छापा मारकर दादू दयाल मेडिकल स्टोर से बड़ी संख्या में एमटीपी किट बरामद की हैं। टीम ने कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
12 दिसंबर को हिसार में गर्भपात संबंधी एक मामला पकड़ा गया था। बता दें कि रिश्तेदार द्वारा दुष्कर्म किए जाने के बाद भिवानी जिले के एक गांव निवासी लड़की गर्भवती हो गई थी। परिजनों को जब इस बारे में पता चला तो वे उसे गर्भपात कराने के लिए अग्रोहा के एक निजी अस्पताल में ले गए थे। गर्भपात के दौरान जब उसकी हालत बिगड़ गई तो उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। वहां चिकित्सकों ने प्रीमेच्योर बच्ची की डिलिवरी करा दी थी। पीड़िता 28 माह की गर्भवती थी। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज जाने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ था। पूछताछ में पता चला था कि दुष्कर्म पीड़ित ने गर्भपात के लिए भिवानी में स्थित मेडिकल स्टोर से एमटीपी किट खरीद थी। उसी के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भिवानी में कार्रवाई की है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर से जांच के दौरान 47 एमटीपी किट बरामद की हैं। वहीं मेडिकल स्टोर संचालक वैभव दादू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
40 हजार रुपये में तय हुआ था सौदा
दुष्कर्म पीड़िता का गर्भपात कराने के लिए महिला चिकित्सक ने 40 हजार रुपये में सौदा किया था। इसके लिए उसने 12 हजार रुपये एडवांस लिए थे और बाकी बाद में दिए जाने थे। मगर गर्भपात के दौरान ही पीड़िता की हालत बिगड़ गई और मामले का खुलासा हो गया।
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है
हिसार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भिवानी की टीम के साथ मिलकर खरकड़ी फाटक के पास दादू दयाल मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर वहां से 47 एमटीपी किट बरामद की हैं। मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है। मेडिकल स्टोर संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
- हेमंत ग्रोवर, ड्रग कंट्रोलर, भिवानी।