फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   More than half the city in the dark

अंधेरे में आधे से ज्यादा शहर

Tue, 02 Feb 2016 12:58 AM IST
भिवानी ब्यूरो
भिवानी ब्यूरो Updated Tue, 02 Feb 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
More than half the city in the dark
भिवानी। अधिकारियों ने निरीक्षण बंद किया तो शहर में व्यवस्था भी पटरी से उतरने लगी है। बेशक शहर की कुछ क्षेत्र में नई स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम चल रहा हो मगर अधिकतर पुरानी स्ट्रीट लाइटें बंद है। शहर के विजय नगर, सराय चौपटा क्षेत्र, बैंक कॉलोनी, शांति नगर समेत अनेक कॉलोनियां अंधेरे में है। निवर्तमान पार्षद शिकायत पर शिकायत कर चुके है मगर समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. साकेत कुमार के कार्यकाल के दौरान एसडीएम, सीटीएम ने लगातार अभियान चलाकर शहर में रात को निरीक्षण किया। नप अधिकारी भी निरीक्षण को निकले। अधिकतर स्ट्रीट लाइटें बंद मिली और ठेकेदार को जुर्माना भी लगाया गया। मगर अधिकारी बदलने, चुनाव आने और नप पार्षदों का कार्यकाल पूरा होने के बाद शहर में अब व्यवस्था बेपटरी नजर आ रही है। शहर की अधिकतर कॉलोनियां, गलियां अंधेरे में डूबी है। इन कॉलोनियां में स्ट्रीट लाइटें तो लगी है मगर किसी का तार टूटा हुआ है तो किसी की ट्यूब खराब है। मामूली खराबी के चलते स्ट्रीट लाइटें बंद है। कॉलोनी वासी ही नहीं निवर्तमान पार्षद, पूर्व पार्षद भी इनकी अनेक दफा शिकायत कर चुके है मगर कोई समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

क्या कहते है जनप्रतिनिधि
बंद स्ट्रीट लाइटों की समस्या से कॉलोनी वासी ही नहीं जनप्रतिनिधि भी परेशान है। कॉलोनियों की ओर से करीब 10 पार्षदों ने स्ट्रीट लाइट बंद होने की शिकायत नगर परिषद में दर्ज करवाई है। वार्ड 30 से निवर्तमान महिला पार्षद सविता देवी ने बताया कि विजय नगर, जगत कॉलोनी, अशोका रोड, पर अक्सर स्ट्रीट लाइटें खराब रहती है। अब भी बंद पड़ती है। अनेक बार शिकायत की मगर कोई समाधान नहीं हुआ। वार्ड 20 से निवर्तमान पार्षद शिव कुमार ने बताया कि उनका पूरा वार्ड ही अंधेरे में है। स्ट्रीट लाइटें जलती नहीं, सफाई कर्मचारी आते नहीं। कहां-कहां शिकायतें करें। कुछ समझ नहीं आ रहा। वार्ड 26 से निवर्तमान पार्षद पूर्णचंद आजाद ने बताया कि गलियों में स्ट्रीट लाइटें ठप होने के कारण अब चोरी व अन्य हादसों का डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:::
कमेटी भंग होने से पहले वे लगातार रात को निरीक्षण करते थे और ठेकेदार पर लापरवाही के लिए जुर्माना भी लगाया। वे स्वयं मौके पर ही ठेकेदार को बुलाकर लाइटें ठीक करवाते थे। अब आगे मौका मिला तो फिर से व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जाएगा।
भवानी प्रताप, निवर्तमान चेयरमैन, नगर परिषद

वर्जन:::
शहर की स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने के  लिए ठेकेदार को निर्देश दिए गए है। अनेक दफा जुर्माना भी लगाया गया है। अब दोबारा निरीक्षण कर जांच करवाई जाएगी कि कहां-कहां लाइटें बंद है। उन्हें ठीक करवाया जाएगा।

संजय यादव, सचिव, नगर परिषद
---

वर्जन::
जहां स्ट्रीट लाइटों के तार है वहां कुछ लोग कूंडी कनेक्शन लगाते है। जिस कारण अधिक लोड के कारण तार जल जाता है। तार जलने के कारण लाइटें बंद रहती है। ये अनेक जगह की समस्या है।
विकास कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर
नगर परिषद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed