{"_id":"58cd80e44f1c1b947d32a986","slug":"molesteson-boy-kidnap-case-police-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार युवकों ने किशोर का अपहरण कर किया कुकर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार युवकों ने किशोर का अपहरण कर किया कुकर्म
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढड़ा क्षेत्र के एक गांव का नौंवी कक्षा में पढ़ने वाले वालीबॉल खिलाड़ी का अपहरण कर कुकर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। खिलाड़ी ने चार युवकों पर अपहरण करने, जबरन शराब पिलाने का प्रयास और कपड़ों पर शराब डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
नौंवी कक्षा में पढ़ने वाला करीब 15 वर्षीय किशोर वालीबॉल खेलने के बाद शुक्रवार सायं स्टेडियम से बाहर निकला तो चार युवकों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया और खेतों में ले गए जहां उसके साथ कुकर्म किया। किशोर ने आरोप लगाया कि उसे शराब पिलाने का भी प्रयास किया मगर उसने नहीं पी, उसके बाद आरोपियों ने उसके कपड़ों पर शराब डाल दी। करीब साढ़े आठ बजे आरोपी युवक उसे गांव के बस स्टैंड के पास छोड़कर फरार हो गए। साथ ही धमकी दी कि अगर किसी को इस बारे में कुछ बताया तो जान से मार देंगे। उसने घर आकर अपने परिजनों को सारी बात बताई। जिसके बाद परिजन बाढड़ा थाने पहुंचे और किशोर को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले में बाढड़ा थाने से हेड कांस्टेबल सीताराम ने बताया कि किशोर से कुकर्म की शिकायत आई है। अभी जांच की जा रही है।