फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Minister said on power crisis - solution will be done in four to five days

बिजली संकट पर बोले मंत्री- चार-पांच दिन में हो जाएगा समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Minister said on power crisis - solution will be done in four to five days
गांव धनाना में आयोजित कार्यक्रम में महिला को सम्मानित करते बिजली मंत्री रणजीत सिंह। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। प्रदेश के बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि अब क्षेत्रीय पार्टियों का जमाना गया। अब कांग्रेस की तरह देश में 30-40 साल भाजपा ही चलेगी। हरियाणा कांग्रेस के संगठन पर बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बिना कांग्रेस में कुछ नहीं। हुड्डा बिना कांग्रेस पहले भी जीरो थी और आज भी जीरो है। आम आदमी पार्टी को कभी किसी ने सीरियस नहीं लिया। बिजली समस्या का चार-पांच दिन में समाधान कर दिया जाएगा। वहीं, सेना भर्ती ना होने से आहत पवन द्वारा सुसाइड मामले पर रणजीत चौटाला ने कहा कि बेरोजगारी अमेरिका में भी है। इसका धीरे-धीरे समाधान होगा। इसको लेकर सरकार ने भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन व मेरिट आधार पर की हैं। अब कोई कुछ ले दे कर भर्ती नहीं होती।
विज्ञापन

शनिवार को बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला भिवानी के धनाना गांव में पूर्व सैनिक एवं कोच कुलवंत सिंह सिप्पा की स्मृति में आयोजित जनसभा में पहुंचे। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने विपक्षी दलों द्वारा बिजली को लेकर अडानी के आगे सरकार के नतमस्तक होने के सवाल पर कहा कि सरकार किसी के सामने नतमस्तक नहीं होती, बल्कि लोग सरकार के आगे नतमस्तक होते हैं। चौटाला ने कहा कि हमारे सीएम मनोहर लाल इतने कमजोर नहीं, जो नतमस्तक हों। क्योंकि भाजपा मोदी की पार्टी है, जो कमजोर नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed