फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Mining work will start in Kharkadi Sohan after 17 years

खरकड़ी सोहान में 17 साल बाद शुरू होगा खनन कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Mining work will start in Kharkadi Sohan after 17 years
खरखड़ी सोहान की पहाड़ी। संवाद - फोटो : Bhiwani
तोशाम (भिवानी)। करीब 17 साल बाद खरखड़ी सोहान की पहाड़ियों में लगभग 5.32 हेक्टेयर क्षेत्र में खनन कार्य शुरू होने जा रहा है। पहाड़ी में दस साल के लिए खनन का ठेका महादेव माइंस कंपनी ने 31 करोड़ 26 लाख रुपये में लिया है। खान एवं भूविज्ञान विभाग ने बुधवार को ई-नीलामी की। पहाड़ी का पत्थर नीला होने के कारण भवन निर्माण सामग्री के लिए अच्छी डिमांड रहेगी।
विज्ञापन

वर्ष 2005 तक निगाना, धारण व खरकड़ी सोहान की पहाड़ियों में खनन कार्य किया जाता था। पहाड़ियों में दुल्हेड़ी, निगाना, धारण, रिवासा, ढाणीमाहु, बजीणा, खरकड़ी आदि दर्जन भर गांवों के लोग खनन कार्य करते थे। दो दर्जन से ज्यादा क्रशर इकाइयां यहां चल रही थीं। निगाना व धारण की दोनों पहाड़ियां अरावली शृंखला के तहत आती हैं। वर्ष 1990 में खनन विभाग द्वारा जापान सरकार के सहयोग से अरावली शृंखला की पहाड़ियों को हरा भरा बनाने के लिए पोधरोपण परियोजना चलाई थी, जिसमें इन पहाड़ियों में हरित पट्टी को विकसित करने के लिए पौधरोपण किया गया था। 14 अप्रैल 2005 में एक जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय ने जहां पौधरोपण हुआ था, वहां सभी पहाड़ियों को खनन कार्य के लिए प्रतिबंधित कर दिया।
विज्ञापन

मिलेगा रोजगार
करीब 17 साल बाद खनन कार्य शुरू होने से लोगों को रोजगार मिलने की आस बंध गई है। 17 साल पहले जब खनन कार्य होता था उस समय आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग कार्य से सीधे रूप से जुड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed