फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Meritorious students honoured in the field of education, sports

शिक्षा, खेल के क्षेत्र में मेधावियों को किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students honoured in the field of education, sports
भिवानी। गांव हालुवास देवसर माजरा में राष्ट्रीय वीर एकलव्य कल्याण वाहिनी द्वारा प्रज्ञा सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कपूर सिंह लड़वाल व सह अध्यक्षता वाहिनी के सहसचिव सुखचैन ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सोमेश सोलंकी पुलिस निरीक्षक विजिलेंस अंबाला व आचार्य विजेंद्र सिंह राष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन

उन्होंने उत्कृष्ट विद्यार्थियों, खिलाड़ियों व समाज सेवियों को स्मृति चिह्न देकर प्रज्ञा सम्मान से सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में बारहवीं में मेरिट आने वाले हिमांशु, आशीष, मोहित, अक्षय, विशाल, साक्षी, बीएससी/बीए व एमएससी/एमए में उत्कृष्ट आने वाले जोनी, साहिल, अमीषा, वर्षा, अमरजीत, बीरसिंह, खेलों में सुमित को ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में कांस्य पदक, गरिमा को ब्रॉन्ज मेडल, नेहा वुशू खेल में स्वर्ण पदक, राहुल कांस्य पदक विजेता को सम्मानित किया।
विज्ञापन

मेडिकल चिकित्सा में डॉ. बिजेंद्र खनगवाल, समाजसेवा में मुकेश बजीना, पर्यावरण संरक्षण में विक्रम देवसर, जल संरक्षण में मुकेश हालुवास, शिक्षा के क्षेत्र में मास्टर बिजेंद्र व खेल कोच बीरसिंह को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सोमेश निरीक्षक, डॉ. कपूर सिंह लड़वाल, आचार्य विजेंद्र सिंह, रणधीर सिंह निनानिया, मास्टर सुरजीत सिंह, मोनू बामला, सुखचैन हालुवास, डॉ. बिजेंद्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed