फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   men return of purse to owner

रुपयों से भरा पर्स लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय

Thu, 25 May 2017 11:32 PM IST
bureau
bureau Updated Thu, 25 May 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
बहल। इलाहाबाद बैंक के एटीएम गार्ड एवं मंगल मार्केट के गार्ड ने एक व्यक्ति का पैसे से भरा हुआ पर्स लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया है। 
विज्ञापन

    
बृहस्पतिवार को पातवान गांव का एक व्यक्ति इलाहाबाद बैंक के एटीएम में पैसे निकलवाने के लिए आया। पैसे लेने के बाद वह अपना पर्स एटीएम मशीन पर रखकर चला गया।
उक्त व्यक्ति के एटीएम से जाने के बाद एटीएम गार्ड महेश कुमार तथा मंगल मार्केट के गार्ड विजय कुमार ने मशीन पर पर्स रखा देखा। उन्होंने जब पर्स देखा तो उसमें कागजात व पैसे नजर आए। दोनों गार्ड बिना समय गंवाए तुरंत पर्स लेकर पुलिस थाना में पहुंचे ताकि पर्स सही व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके।       
विज्ञापन

गार्डमैन ने पुलिस थाना में थाना प्रभारी विद्यानंद को पर्स सौंपा तथा पर्स मिलने को लेकर घटना की पूरी जानकारी दी। बाद में पर्स में मिले कागजात के आधार पर थाना प्रभारी विद्यानंद ने उक्त व्यक्ति से संपर्क किया तथा उसे पुलिस थाना में बुलाकर उसका पर्स सौंप दिया। पर्स में 31870 रुपये के अलावा एटीएम, पैन कार्ड जैसे जरूरी कागजात थे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed