फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   meeting,farmar,with district administration

सरसों की खरीद में किसानों को नहीं होने देंगे परेशानी : डीसी

Tue, 14 Apr 2020 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
meeting,farmar,with district administration
बैठक के दौरान दिशा निर्देश देते उपायुक्त अजय कुमार। - फोटो : Bhiwani
उपायुक्त अजय कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार का लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में सरसों खरीद को लेकर संबंधित अधिकारियों, खरीद केंद्र के संबंधित सरपंचों की बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि सरसों की खरीद में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए प्रशासन द्वारा समुचित इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से लॉकडाउन के चलते सरसों की खरीद में अपना पूरा सहयोग लेने की अपील की। उपायुक्त ने मार्केट कमेटी के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 15 अप्रैल से सरसों की खरीद शुरू हो रही है। मंडियों व परचेज सेंटरों पर तिरपाल की पूरी व्यवस्था होनी चाहिए। किसानों के समक्ष किसी प्रकार की दिक्कत न जाए। किसानों का गेट पास या टोकन आसानी से मिलें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंडी या परचेज सेंटर पर समुचित कंप्यूटर स्टाफ या समक्ष की नियुक्ति हो। मंडियों व परचेज सेंटर पर बारदाना और झरनों की समुचित व्यवस्था हो। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने बताया कि जिला में करीब एक लाख किसानों ने सरसों के लिए पंजीकरण करवाया है। गांवों में बनाए गए प्रत्येक परचेज सेंटर के साथ चार से पांच गांवों को जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि सरसों की खरीद के बारे में किसान के पास मेसेज जाएगा, जिससे उसकी फसल बिक्री में आसानी होगी। मुख्य मंडियों में 15 अप्रैल को पहले दिन 50 किसान सरसों लेकर आएंगे और उसके बाद 50 किसान सुबह और 50 किसान शाम के समय सरसों लेकर आएंगे। उन्होंने बताया कि परचेज सेंटर पर 25 किसान सुबह और 25 किसान शाम के समय में सरसों लेकर आएंगे। इससे सरसों की लिफ्टिंग की भी दिक्कत नहीं आएगी। उन्होंने बताया कि संबंधित एसडीएम प्रतिदिन मंडियों का निरीक्षण कर सरसों की खरीद कार्य का जायजा लेंगे। उन्होंने कहा कि मंडियों में साबुन और सैनिटाइजेशन का प्रबंध हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed