फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Masked men tried to snatch chain from two female professors in broad daylight

Bhiwani News: दिनदहाड़े दो महिला प्रोफेसरों से नकाबपोशों ने चेन छीनने का किया प्रयास

Sat, 29 Apr 2023 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 29 Apr 2023 10:07 PM IST
विज्ञापन
Masked men tried to snatch chain from two female professors in broad daylight
भिवानी। कृष्णा कॉलोनी से वैश्य कॉलेज की तरफ जाने वाले मार्ग पर स्कूटी सवार दो महिला प्रोफेसरों से सोने की चेन छीनने के प्रयास का मामला सामने आया है। लेकिन आरोपी वारदात को अंजाम नहीं दे पाए और दोनों महिलाओं को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। इस संबंध में महिला प्रोफेसर ने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर पुलिस ने शहर थाना में अज्ञात बाइक सवार नकाबपोशों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में जुट गई है। पुलिस को दी शिकायत में वैश्य कॉलेज की सेल्फ फाइनेंस विभाग की डायरेक्टर डॉ. प्रोमिला सुहाग ने बताया कि शुक्रवार को करीब दो बजकर 53 मिनट पर अपने स्टाफ सदस्य पूजा के साथ वे कृष्णा कॉलोनी से वैश्य कॉलेज की तरफ आ रही थीं। इसी दौरान एक बाइक पर दो व्यक्ति आए, जिन्होंने अपना चेहरा ढक रखा था। बाइक चालक के पीछे बैठे एक व्यक्ति ने पूजा के गले से सोने की चेन छीनने का प्रयास किया, लेकिन उसके हाथ में सिर्फ दुपट्टा लगा। चेन छीनने में असफल होने के बाद बाइक सवार भागने का प्रयास करने लगे। उन्होंने बाइक सवारों का पीछा करने का प्रयास किया लेकिन दोनों नकाबपोश तोशाम पुल की तरफ भाग गए। उन्होंने इस बारे में कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, जिसमें दोनों बाइक सवार दिखाई दे रहे हैं, लेकिन दोनों के चेहरे हेलमेट व कपड़े से ढके हुए हैं। इस बारे में शिकायत मिलने पर पुलिस ने शहर थाना में केस दर्ज कर लिया है और बाइक सवार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed