{"_id":"622b9f7deefc5b4cba59ef96","slug":"married-woman-s-body-found-hanging-case-filed-against-four-including-husband-bhiwani-news-hsr62643115","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, पति सहित चार के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, पति सहित चार के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
पूनम की फाइल फोटो।
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। जूईकलां क्षेत्र के गांव केहरपुरा में एक विवाहिता का शव घर में ही फंदे पर लटका मिला। सूचना पर जूईकलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का शुक्रवार सुबह भिवानी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। मृतका के पिता की शिकायत पर आरोपी पति, सास, ससुर, देवर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
जूईकलां पुलिस को दिए बयान में बहल क्षेत्र के गांव रोढा निवासी रोहताश ने बताया कि वह गांव में ही खेतीबाड़ी करता है। उसके तीन लड़कियां और दो लड़के हैं। उसकी 23 वर्षीय बेटी पूनम की करीब तीन साल पहले गांव केहरपुरा निवासी राजेश के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी बेटी पूनम को उसकी सास सरोज, ससुर जगदीश, देवर राकेश व पति राजेश परेशान करते थे। उनको कई बार समझाने की कोशिश भी की गई थी। करीब पांच माह पहले भी गांव केहरपुरा में पंचायती तौर पर बातचीत हुई थी। उसका आरोप है कि पूनम का पति राजेश शराब पीकर उसकी बेटी के साथ मारपीट करता था। पुलिस को दिए बयान में रोहताश ने बताया कि 10 मार्च की रात करीब 12 बजे उसकी बेटी ने ससुराल वालों से तंग होकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इसकी सूचना उन्हें मिली तो वे अस्पताल पहुंचे, उसकी बेटी ससुराल पक्ष की प्रताड़ना की वजह से अपनी जान दे चुकी थी। जूईकलां पुलिस थाने की टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लिया और शुक्रवार सुबह नागरिक अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया।
पिता की शिकायत पर केस दर्ज
विवाहिता के फंदा लगाने की सूचना मिली थी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। मृतका के पिता रोहताश की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति राजेश, सास सरोज, ससुर जगदीश, देवर राकेश के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
-विक्रांत सिंह, एसएचओ, जूईकलां पुलिस थाना।