फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Markets closed on annoucement of storm in bhiwani city.

तूफान की चेतावनी पर मचा हड़कंप, तेज हवा चलते ही बंद हुए बाजार

Sun, 07 Jun 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Markets closed on annoucement of  storm in bhiwani city.
17 फोटो तूफान आने की मुनादी करते हुए पुलिस कर्मचारी। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। मौसम विभाग की तूफान आने की चेतावनी के बाद जिलेभर में हड़कंप मच गया। पुलिस पीसीआर और राइडर शहर में तूफान के बारे में अनाउंसमेंट कर सूचना देते रहे। इस दौरान काफी दुकानदारों ने अनाउंसमेंट के बाद ही दुकानें बंद कर दीं। देर शाम तक आंधी-तूफान आने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही और लोग सोशल मीडिया, फोन पर सूचनाएं लेते रहे। हालांकि देर शाम करीब सात बजे सिर्फ तेज हवाएं चलीं, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे सोशल मीडिया पर सूचना फैल गई कि अगले दो से तीन घंटे में तेज आंधी-तूफान आ सकता है। इसके बाद बाजारों में पुलिस पीसीआर और राइडर से पुलिस कर्मचारी भी अनाउंसमेंट करते नजर आए कि अगले दो से तीन घंटे में तेज आंधी-तूफान आने की संभावना है। ऐसे में लोग अलर्ट रहें। अनाउंसमेंट का सिलसिला करीब डेढ़ घंटे तक चला। पहली बार पुलिस कर्मचारी तूफान संबंधित अनाउंसमेंट करते नजर आए। पुलिस की अनाउंसमेंट के बाद ही कुछ दुकानदार खासकर रेहड़ी और खोखे वाले, फुटपाथ दुकानदार अपना सामान समेटकर घर की ओर चल दिए। शाम करीब सात बजे तेज हवा चली तो लोगों में मन में हुआ कि अब आंधी-तूफान आएगा और शहर के अधिकतर बाजारों के काफी दुकानदारों ने अपनी दुकानें सात बजे ही बंद कर दी। जबकि अक्सर ये दुकानदार नौ बजे तक दुकानें खोलते है।
विज्ञापन

दिनभर धूप ने किया परेशान
शनिवार को दिनभर चिलचिलाती धूप की वजह से अधिकतम तापमान 36.8 दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास बना रहा। दिनभर सड़कों पर लोग धूप से बचाव के लिए कपड़े और छाते का सहारा लेते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये थी अनाउंसमेंट
मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार शनिवार शाम को भिवानी, सिरसा, हिसार, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल व मेवात जिलों से लगते क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आने, गरज के साथ बारिश व तेज हवाएं चलने की आशंकाएं जताई गईं। पुलिस प्रशासन की तरफ से भी सभी लोगों को तूफान के मद्देनजर अपनी सुरक्षा के लिए घरों के अंदर रहने की अपील की गई।
तूफान नहीं, अंधड़ की आशंका थी
मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने शनिवार को 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ भिवानी समेत आसपास के कई जिलों में बारिश संभावना जताई थी, लेकिन उक्त रफ्तार को तूफान नहीं कहा जाता। एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार, अगर हम आम भाषा में बात करें तो 10 किलो मीटर से कम की रफ्तार में चलने वाली हवाओं को हल्की हवाएं कहा जाता है। इसके बाद 10 से 20 किलोमीटर की रफ्तार को सामान्य हवा और 20 से 30 किलोमीटर की रफ्तार वाली हवाएं मध्यम गति की हवाएं होती हैं। इसके बाद 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार को तेज हवाएं या आंधी कहा जा सकता है। 40 से 50 किमी की रफ्तार को अंधड़ और इससे अधिक को तूफान कहा जा सकता है, जिससे पेड़ तक भी उखड़ सकते हैं।

हालुवास, कैरू, ढिगावामंडी में बारिश
शाम को सात बजे के बाद ही मौसम में अचानक परिवर्तन हुआ और आसमानमें बादल छा गए। जिले के कुछ गांवों में बारिश भी हुई। गांव हालुवास, कैरू, ढिगावामंडी में बारिश हुई। जिसके बाद ठंडी हवा चलने लगी और लोगों कोदिनभर की गर्मी से राहत मिली।
चंडीगढ़ मुख्यालय की ओर से सूचना थी कि तेज बारिश के साथ तूफान आ सकता है। जिसके कारण थाना पीसीआर लोगों को अलर्ट कर रही थी।
रवींद्र कुमार, एसएचओ सिटी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed