{"_id":"68e02a6b96a05976f908467a","slug":"markets-are-abuzz-with-shopping-for-sarees-and-cosmetics-ahead-of-karwa-chauth-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-140690-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: करवा चौथ से पहले बाजारों में बढ़ी रौनक, साड़ियां और कॉस्मेटिक्स की हो रही खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: करवा चौथ से पहले बाजारों में बढ़ी रौनक, साड़ियां और कॉस्मेटिक्स की हो रही खरीदारी
Sat, 04 Oct 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
शहर के हांसी गेट पर कॉस्मेटिक की दुकान पर कान में झुमका पहनकर आइने में देखतीं चेतना।
भिवानी। करवा चौथ से पहले बाजारों में रौनक बढ़ गई है। त्योहार में कपड़ा और कॉस्मेटिक्स का कारोबार जोरों पर है। 10 अक्तूबर को करवा चौथ है इसलिए महिलाएं खरीदारी में व्यस्त हैं। शहर के किरोड़ीमल मंदिर क्षेत्र के कॉस्मेटिक्स और बिचला बाजार की कपड़ा दुकानों पर महिलाओं की भारी भीड़ देखी जा रही है।
कास्मेटिक्स की दुकानों पर खरीदारी करने आई महिला चेतना ने बताया कि वह करवा चौथ की तैयारी कर रही हैं। इसके लिए उन्होंने नए परिधान तैयार कराए हैं और चुड़ियों के अलावा शृंगार का सामान भी खरीद रही हैं। महिला नेहा ने कहा कि वह अपने पति की दीर्घायु के लिए हर साल करवा चौथ का व्रत करती हैं और कपड़े व शृंगार का सामान खरीदती हैं। उनके परिवार की अन्य महिलाएं भी व्रत रखकर विधिवत पूजन करती हैं।
कास्मेटिक्स एसोसिएशन के प्रधान अभिषेक बंसल ने बताया कि भिवानी में 150 से अधिक कॉस्मेटिक्स की दुकानें हैं। करवा चौथ के अलावा त्योहारी सीजन में भी इस क्षेत्र का कारोबार जोर पकड़ता है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर कॉस्मेटिक्स की चीजें चीन से आती हैं, लेकिन स्वदेशी वस्तुओं की भी काफी मांग रहती है। करवा चौथ से कुछ दिन पहले से ही दुकानों के बाहर मेहंदी सजाने वालों के स्टॉल लग जाते हैं, जिन पर महिलाएं आकर्षक मेहंदी लगवाती हैं। बाजार में नए उत्पाद भी आ रहे हैं, जिनकी खरीददारी में महिलाएं रुचि दिखा रही हैं।
विज्ञापन
साड़ियों के अलावा रेडीमेड सूट की बिक्री भी बढ़ी
शहर के बिचला बाजार और किरोड़ीमल बाजार में साड़ियों की दुकानों के अलावा रेडीमेड कपड़ा प्रतिष्ठानों पर भी बिक्री बढ़ गई है। त्योहारी सीजन और खासकर करवा चौथ के लिए महिलाएं नई-नई साड़ियां खरीद रही हैं। साथ ही बच्चों और लड़कियों के लिए रेडीमेड सूट और कपड़े भी खरीदे जा रहे हैं। हालांकि बाजार में महंगाई की मार भी स्पष्ट दिखाई दे रही है। कई वस्तुओं पर जीएसटी कम होने के बावजूद रेट में कोई कमी नहीं आई है।