फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Manohar Lal hatched a conspiracy to break the JJP: Digvijay Chautala

मनोहरलाल ने रचा था जेजेपी को तोड़ने का षड्यंत्र : दिग्विजय चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Manohar Lal hatched a conspiracy to break the JJP: Digvijay Chautala
भिवानी मंडी में सरसों की ढेरी पर दि​ग्विजय सिंह चौटाला को मशीन में नमी दिखाता मंडी प्रधान नरेश 
भिवानी। जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल ने दुष्यंत चौटाला की लोकप्रियता से घबराकर जेजेपी तोड़ने का षड्यंत्र रचा। उन्होंने कहा कि इसमें एक अन्य व्यक्ति भी शामिल है जिसका जल्द सबूतों के साथ खुलासा किया जाएगा। दिग्विजय चौटाला शुक्रवार को भिवानी की नई अनाज मंडी में सरसों और गेहूं की खरीद व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे थे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और हरियाणा सरकार को किसान विरोधी करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मनोहरलाल ने विधायकों को करोड़ों रुपये का लालच देकर जेजेपी तोड़ने की साजिश रची। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक रामकरण काले के बयान के अनुसार, जेजेपी कोटे से मंत्री रहे देवेंद्र बबली ने 50 करोड़ रुपये में पार्टी तोड़ने की बात कही थी। इस पर दिग्विजय ने कहा कि पूरा षड्यंत्र तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहरलाल और एक अन्य व्यक्ति ने रचा था जिसमें देवेंद्र बबली को आगे किया गया।
विज्ञापन

दिग्विजय ने कहा कि पार्टी को बचाने के लिए उन्हें काफी कुर्बानी देनी पड़ी। उन्होंने देवेंद्र बबली के साथ गए पांच विधायकों से सवाल किया कि वे जनता को बताए कि कितने पैसे लेकर गए थे। साथ ही उन्होंने मांग की कि इतने बड़े षड्यंत्र की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। मंडी में खरीद व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अनाज मंडियों में लागू किए गए नए नियम अंग्रेजों के काले कानूनों से भी खतरनाक हैं। बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को राहत देने के बजाय सरकार नमी के नाम पर उनका शोषण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय पर फसलों की खरीद नहीं की तो जेजेपी किसानों के साथ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि अन्नदाता के साथ सरकार का व्यवहार चोर जैसा है। दिग्विजय चौटाला ने प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार और अफसरशाही पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पहले भजनलाल के समय में पैसे देकर काम करवाने की बात कही जाती थी लेकिन वर्तमान में उससे भी अधिक भ्रष्टाचार और अफसरशाही हावी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में प्रदेश में गुंडागर्दी बढ़ी है और हर वर्ग परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed