{"_id":"6589515dbca7df797fd933ab3208e1ad","slug":"man-s-body-was-found-hanging-from-rope-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रस्सी से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रस्सी से लटकता मिला युवक का शव
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
Updated Fri, 03 Oct 2014 11:43 PM IST
विज्ञापन
पालुवास गांव में लकड़ी की दुकान में युवक का शव हुक से बंधी रस्सी से लटकता मिला। युवक रात को दुकान में सोया था और सुबह शव छत के हुक से लटकता मिला। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
घटना शुक्रवार सुबह करीब साढे़ आठ बजे का है। पालुवास वासी दुकानदार धर्मबीर ने अपनी दुकान खोली तो उसमें रतेरा वासी करीब 26 वर्षीय बलराज का शव छत पर लगे हुक से बंधी रस्सी पर लटक रहा था। धर्मबीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दुकान पर शव लटका होने की सूचना पर खासी संख्या में ग्रामीण दुकान के बाहर एकत्रित हुए। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लेकर आई।
विज्ञापन
दुकानदार धर्मबीर ने बताया कि बलराज पहले उसके साथ लकड़ी का काम करता था। अब झज्जर में अलग दुकान कर रखी है। वह रात को उसके घर आया था और रात को दुकान में सो गया। सुबह दुकान खोली तो बलराज का शव फांसी पर लटका मिला। सूचना पर रतेरा गांव से बलराज के परिजन भी गांव पालुवास पहुंचे। पुलिस ने मृतक के चाचा धर्मेंद्र के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की। मामले में एएसआई आनंद कुमार ने बताया कि इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। यह खुलासा नहीं हो पाया कि बलराज ने यह कदम क्याें उठाया।
विज्ञापन