फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   love affaire

लड़की से प्रेम विवाह करने वाले युवक के साथ मारपीट

Sun, 04 Jul 2021 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
love affaire
प्रेम विवाह करने वाले युवक के साथ महिला पुलिस थाने के बाहर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस थाने में तीन नामजद लोगों सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में गांव तालु निवासी जोगिंद्र ने बताया कि उसने जींद जिले की एक लड़की के साथ प्रेम विवाह किया था। करीब छह दिन पहले उसकी पत्नी अपने माता-पिता के साथ सही सलामत गई थी, लेकिन उसकी पत्नी ने उसके व उसके परिजनों के खिलाफ महिला पुलिस थाने में मारपीट की शिकायत दी थी। जिस पर वह अपने परिजनों के साथ महिला पुलिस थाने में गया था।
विज्ञापन

इसी दौरान लड़की पक्ष के तीन लोगों ने उसे अलग से बुलाया और फिर उसके साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने उसे धमकी दी। युवक का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी मां के साथ भी बदसलूकी की। सिविल लाइन पुलिस थाना एसएचओ हरिओम ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर तीन नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed