फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   loot, one injured

पुलिस रात्रि गश्त करती रही और लुटेरे मकान मालिक को गोली मारकर लूट ले गए नकदी व गहने

Sun, 03 Nov 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
loot, one injured
25 फोटो घटना स्थल पर जांच करते हुए डॉग स्क्वायड टीम। - फोटो : Bhiwani
80 फीसदी पुलिस सड़क पर उतरकर रात्रि गश्त अभियान चलाती रही और चोर एक के बाद एक चार जगह के ताले चटका कर करीब 12 लाख की नकदी व आभूषण ले उड़े। भिवानी में घी-चीनी के व्यापारी के घर से करीब 15 तोले सोने के आभूषण, डेढ़ लाख की नकदी व अन्य सामान चोरी किया गया। वहीं तोशाम में दर्जी के घर चार से पांच की संख्या में घुसे लुटेरों ने गोली भी चलाई। जिसमें दर्जी घायल हो गया। लुटेरे यहां से भी नकदी व आभूषण चोरी कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस शिकायतों के बाद मौकों का निरीक्षण कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

झुल्ली में दर्जी को बनाया निशान, दो किए फायर : तोशाम थाना क्षेत्र के गांव के झुल्ली में लुटेरों ने दर्जी के मकान को निशाना बनाया। दर्जी अपने परिवार समेत रात को घर में सोया हुआ था। मामला रात करीब डेढ़ बजे का है। पुलिस को दी शिकायत में दर्जी का काम करने वाले राजेश ने बताया कि वह, तीन बच्चे और पत्नी सोये हुए थे। रात करीब डेढ़ बजे वह शौच के लिए उठा तो देखा कि चार-पांच लोग उसके घर में घुसे हुए थे। उसे देख लुटेरों ने पहले उसके सिर में लठ मारा। इसके बाद गोली चलाई। गोली के छर्रे उसे लगे। उसके बाद वे बाहर की तरफ भागे। लुटेरों ने घर के बाहर भी फायर किया और पैदल ही खावा-मंढाण गांव की ओर भाग निकले। चोट लगने के बावजूद उसने उनका करीब दो किलोमीटर तक पीछा किया। लेकिन रात होने के कारण लुटेरे गायब हो गए। वापस आने के बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। लुटेरे मकान से 50 हजार की नकदी, सोने की नाक की तिल्ली, करीब 300 ग्राम चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

चोरी की सूचना के बाद तोशाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सुबह एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने मौके से पिस्तौल का एक खोल भी बरामद किया। घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी वरूण सिंघला व थाना प्रभारी दलबीर सिंह मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तोशाम थाने के जांच अधिकारी एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। मामले में 307, 323, 458 व 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
वृंदावन गया था परिवार, सात लाख के आभूषण और डेढ़ लाख की नकदी चोरी : चोरों ने घी-चीनी के व्यापारी संजय सिंगला के मकान को भी निशाना बनाया। चोर बंद मकान के ताले चटकाकर करीब सात लाख के आभूषण और डेढ़ लाख की नकदी चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना के बाद फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, डॉग स्क्वायड और पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर तथ्य जुटाए। आसपास लगे सीसीटीवी भी खंगाले।
पुलिस को दी शिकायत में व्यापारी संजय सिंगला ने बताया कि उसकी हालु बाजार में घी-चीनी की दुकान है। वह 31 अक्तूबर को अपने परिवार के सदस्यों के साथ वृंदावन गया था। मकान को ताला लगाया था। सुबह करीब पौने चार बजे पड़ोसियों ने सूचना दी कि आपके घर कोई है। जिसके बाद उसने रात को ही अपने कुछ रिश्तेदारों को फोन कर घर भेजा। जब रिश्तेदार घर पहुंचे तब तक चोर अंदर से सामान चोरी कर भाग चुके थे। संजय ने बताया कि चोर घर से करीब 15 तोले सोने के आभूषण, करीब एक लाख रुपये कीमत के चांदी के आभूषण, करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। चोरों ने काफी समय तक मकान को खंगाला है और सारा कीमती सामान ले गए हैं। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। एक जगह रात करीब डेढ़ बजे बाइक सवार दो संदिग्ध नजर आए है। पुलिस अब जांच में जुटी है।
दिन में लौटना था मगर पूजा के चक्कर में हो गई देरी
नुकसान होना हो तो उसे कोई नहीं रोक सकता। यह बात संजय के मामले में भी साबित हुई। संजय अक्सर सारी ज्वैलरी बैंक के लॉकर में रखता है मगर दिवाली के चलते उसने पत्नी की ज्वेलरी निकलवाई थी। इतना ही नहीं पूरे परिवार को शुक्रवार को ही वापस लौटना था मगर वहां ऐसा माहौल बना कि कुछ और जगह भगवान के दर्शन के कारण देरी हुई और परिवार रात को वहां से भिवानी के लिए चला।
अधीक्षण अभियंता की कोठी से पानी की टोटियां व एलईडी ले उड़े चोर : प्रेमनगर स्थित बीबीएमबी के रिहायशी इलाके में अधीक्षक अभियंता की बंद पड़ी कोठी में चोर घुस गए और पानी की फिटिंग के साथ पीतल की टोटियां भी उखाड़कर ले गए। वहीं चोर कोठी से 32 इंची एलईडी भी चोरी कर ले उड़े। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दीवाली की रात को कोठी बंद थी। चोरी की इस वारदात की शिकायत पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
मां-बेटा ड्यूटी पर गए, 50 हजार की नकदी और आभूषण ले उड़े चोर : कस्बा बवानीखेड़ा के वार्ड नंबर 11 में एक बंद मकान के अंदर चोरों ने मात्र दो घंटे के अंतराल में पूरा मकान खंगाल डाला। मकान के अंदर रहने वाले मां-बेटा ड्यूटी पर गए थे। पुलिस को दी शिकायत में बवानीखेड़ा के वार्ड नंबर 11 निवासी अमित कुमार ने बताया कि गत 31 अक्तूबर को सुबह वह अपनी ड्यूटी पर चला गया था, जबकि उसकी मां भी काम पर चली गई थी। उसकी पत्नी व बहन दोपहर 12 बजे बहन की शादी के लिए सामान खरीदने बाजार गई थी। इसी दौरान 12 से दो बजे के बीच में चोरों ने मकान के ताले चटकाकर अलमारी में रखी 20 हजार रुपये की नकदी और चार सोने की अंगूठियां चोरी कर ली। पुलिस के जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि चोरी का केस दर्ज कर इस संबंध में तहकीकात शुरू कर दी है।

मंदिर में रखा दानपात्र ले उड़े चोर, 25 हजार की थी नकदी : चांग गांव के एक मंदिर से चोर दानपात्र ले उड़े। चोरी हुआ दानपात्र पिछले आठ महीनों से नहीं खोला गया था, जिसके अंदर करीबन 25 हजार के दान की राशि होने की संभावना जताई गई है। वहीं चोरी की यह वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। पुलिस को दी शिकायत में हनुमान मंदिर के पुजारी नंदलाल ने बताया कि एक नवंबर की सुबह चार बजे पूजा पाठ कर ऊपर वाली मंजिल पर चला गया था। आधे घंटे बाद जब नीचे आया तो मंदिर का दानपात्र गायब मिला। आठ महीनों से दानपात्र नहीं खोला था। जिसके अंदर करीबन 25 हजार की नकदी होने की संभावना है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर संदिग्ध चोरों की तलाश शुरू कर दी।

39 फोटो चोरो द्वारा खूर्द-बूर्द किया गया राजेश के मकान में सामान।

39 फोटो चोरो द्वारा खूर्द-बूर्द किया गया राजेश के मकान में सामान।- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed