फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   loot, businessman, police, rupee

दो घंटे पहले ही व्यापारी घर रख आया था तीन लाख रुपये

Sat, 22 Feb 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
loot, businessman, police, rupee
अनाजमंडी लूट के आरोपियों की पुलिस द्वारा जारी की गई फोटो। - फोटो : Bhiwani
लोहारू रोड नई अनाज मंडी की दुकान नंबर 151 में वीरवार रात आठ बजे पिस्तौल तान खल बिनौला व्यापारी से 17 हजार रुपये की नकदी लूट मामले में सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे दो संदिग्ध युवकों ने दुकान के बाहर रेकी की थी। वारदात को अंजाम देने वाले दोनों युवक दो से तीन बार दुकान के सामने से इधर-उधर घूमते हुए भी दिखाई दिए हैं। गनीमत रही कि लूट से करीब दो घंटे पहले ही व्यापारी करीब तीन लाख रुपये की नकदी घर के अंदर रखकर आया था। वरना नुकसान ज्यादा हो सकता था।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि वीरवार रात करीब साढ़े आठ बजे दो युवक अनाज मंडी में खल-बिनौला व्यापारी नरेश पर पिस्तौल तान 17 हजार की नकदी लूट ले गए थे। वहीं अब सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे दो संदिग्ध युवकों की तलाश में सीआईए, एवीटी व सिटी पुलिस की टीमें जुटी है। इस मामले में डीएसपी की टीम भी आरोपियों की तलाश में लगी है। वहीं मंडी में लूट की वारदात होने से व्यापारियों में भी भय का माहौल बना है। व्यापारी भी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। नरेश बंसल ने बताया कि वारदात से दो घंटे पहले ही दुकान से तीन लाख रुपये की नकदी ऊपर बने मकान में रखकर आया था।
विज्ञापन

व्यापारी से हुई नकदी स्नेचिंग के मामले में सीआईए, एवीटी व डीएसपी की टीम के साथ सिटी पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी लोकल ही नजर आ रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हरिओम, एसएचओ सिटी पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed