फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   loot, businessman

सीसीटीवी में कैद बदमाश पहुंच से दूर

Mon, 11 Nov 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
loot, businessman
26 फोटो हांसी गेट पर लगे नाके पर वाहन चालकों के कागजात चेक करते हुए महिला पुलिस । - फोटो : Bhiwani
महज 20 मिनट के अंतराल में अनाजमंडी के व्यापारी पर हमला कर करीब 25 हजार की नकदी लूटने और घंटाघर के दुकानदार पर हमला कर बाइक छीनने के मामले में दिनभर पुलिस शहर में जांच करती रही। सीसीटीवी में तो बदमाश नजर आए मगर अभी आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि पुलिस ने रविवार शाम पांच से रात 10 बजे तक शहर के मुख्य मार्गों, चौक-चौराहों पर विशेष नाकेबंदी की गई। यह नाकेबंदी आगे भी जारी रह सकती है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शनिवार रात करीब सवा आठ बजे कृष्णा कॉलोनी के जगदीश पुत्री पाठशाला स्कूल के नजदीक घंटाघर मार्केट के दुकानदार अनिल पर हमला कर बाइक छीन ली गई थी। उसके कुछ मिनट बाद ही अनाजमंडी में दुकान पर बैठे व्यापारी पंकज बंसल पर हमला किया गया और बदमाश गल्ले से 25 हजार रुपये की नकदी निकाल ले गए। पंकज बंसल ने बताया कि तीन बदमाश नकाब पहने उसकी दुकान में आए। एक के हाथ में डंडा था और दूसर के हाथ में चाकू। उस पर चाकू से दो जगह जांघ और घुटने पर वार किये गए। सूचना के बाद पुलिस ने शहर में नाकेबंदी कर जांच अभियान भी चलाया मगर आरोपियों का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था में ढिलाई बर्दाश्त नहीं : विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में ढिलाई कतई बर्दाश्त नहीं होगी। जिस भी अधिकारी व कर्मचारी ने इस मामले में लापरवाही बरती, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करवाई जाएगी। उन्होंने देर शाम दुकानदार की बाइक लूट व अनाजमंडी के खल-बिनौला व्यापारी के साथ हुई लूट के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए डीजीपी व डीआईजी से बातचीत की। साथ ही भिवानी एसपी गंगाराम पूनिया को भी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने को कहा है। विधायक सर्राफ ने पीड़ित दुकानदार कृष्णा कॉलोनी निवासी अनिल और खल व्यापारी पंकज बंसल से मुलाकात की और शीघ्र आरोपियों को पकड़वाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि मामला सीएम मनोहरलाल के संज्ञान में भी लाया जा चुका है। किसी तरह की ढिलाई नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट के मामलों की जांच की जा रही है। प्रयास है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाए। रविवार को छुट्टी रहती है तो ये सरप्राइज नाकेबंदी की गई है। आपराधिक घटनाएं रोकने के लिए ऐसी नाकेबंदी समय-समय पर की जाती है।

- गंगाराम पूनिया, पुलिस अधीक्षक
आपराधिक घटनाओं से व्यापारियों में रोष
भिवानी। जिले में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर व्यापारियों में भारी रोष है। हरियाणा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष भानु प्रकाश ने रविवार को अस्पताल जाकर व्यापारी पंकज और अनिल से हालचाल पूछा और घटना की जानकारी है। उन्होंने कहा कि एकाएक जिले में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के लिए व्यापारियों में दहशत है। प्रशासन से मांग की कि अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए उचित प्रबंध किए जाएं अन्यथा व्यापारियों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उनके साथ अतुल रोहिल्ला, सुंदर जिंदल आदि साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed