फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   loan, 20 lakh, fraud

कोल्ड स्टोरेज प्लांट खोलने पर लोन कराने के नाम पर लगाया 20 लाख का चूना

Sun, 05 Jan 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
loan, 20 lakh, fraud
खेत के अंदर कोल्ड स्टोरेज प्लांट लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति को 20 लाख रुपये का चूना लगा डाला। मामले की शिकायत एसपी के समक्ष की गई। जिसके बाद बागवानी विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी, डीएचसी सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ। पीड़ित ने कोल्ड स्टोरेज खुलवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के गिरोह की आशंका भी जताई है। जिसमें कई अन्य लोगों को भी इसी तरह झांसा दिए जाने का शिकायत में हवाला दिया है।
विज्ञापन

हांसी रोड क्षेत्र निवासी कुलजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके गांव कोंट में कृषि भूमि है। जिस पर उसने कोल्ड स्टोरेज प्लांट लगाने के लिए बागवानी विभाग में लोन लेने के लिए फाइल लगाई थी। बागवानी विभाग के अधिकारियों ने ही उसे कोल्ड स्टोरेज के लिए तकनीकी जानकारी के लिए डीएचसी जयदीप से मिलवाया था। इसके बाद बागवानी व डीएचसी जयदीप सिंह ने मिलकर उन्हें सोम्या इंटरप्राइजेज के मालिक प्रदूमन से मिलवा दिया। बागवानी विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी पीसी शर्मा व जयसिंह और प्रदूमन ने उसे सीएलयू, बैंक लोन और मशीनरी उपलब्ध कराने का झांसा दिया। इसके लिए उसे 20 लाख रुपये खाते में जमा कराने के लिए कहा गया। कुलजीत सिंह ने बताया कि उसने सात जुलाई से लेकर 29 जुलाई तक 20 लाख रुपये की राशि खाते में डलवा दी। लेकिन इसके बाद तीनों ने ही उसका कोई काम नहीं किया।
विज्ञापन

कुलजीत सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि तीनों से बात की तो वे फोन पर अपनी गलती तो मान रहे हैं, लेकिन उसका काम नहीं किया और पैसे वापस मांगने पर भी नहीं लौटाए। कुलजीत का आरोप है कि बागवानी विभाग के अधिकारियों ने ही उसे इन तीनों के पास कोल्ड स्टोरेज लगवाने के लिए तकनीकी जानकारी के लिए भेजा था। जबकि विभाग के अधिकारियों ने ही उसे गिरोह के झांसे में फंसवाकर उसके 20 लाख रुपये फंसवा डाले। इस मामले की शिकायत उसने एसपी को दी। एसपी के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस थाने में केस दर्ज हुआ है। जांच अधिकारी एचसी राजेश ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed