{"_id":"6028136a8ebc3ee91c7ff9c4","slug":"kitlana-toll-farmers-protest-leaders-brefing-bhiwani-news-rtk595253935","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने चेताया, चंदाजीवियों को दिखाएं बाहर का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने चेताया, चंदाजीवियों को दिखाएं बाहर का रास्ता
विज्ञापन
कितलाना टोल पर धरने पर बैठे किसान। - संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। भाजपा केवल मुखौटा मात्र है, समाज में दुष्प्रचार करने और उसे बांटने का काम आरएसएस के चंदाजीवी कर रहे हैं जिनसे सचेत रहने की जरूरत है। यह बात कितलाना टोल पर चल रहे किसानों के अनिश्चितकालीन धरने में किसान नेताओं नर सिंह, गंगाराम श्योराण, बलवंत नंबरदार ने कही।
किसान नेताओं ने कहा कि राम मंदिर की आड़ में चंदाजीवी गांवों में घुस रहे हैं, जो हमसे ही पैसा लेकर हमारे खिलाफ ही इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे लोगों को रोकने की जरूरत है। उन्होंने आह्वान किया कि आरएसएस के चंदाजीवियों को गांव से बाहर का रास्ता दिखाना है। किसान नेताओं ने कहा कि संयुक्त मोर्चा के सफल आयोजनों से घबराकर केंद्र और राज्य में बैठे सत्ताधारी बौखला गए हैं और उल्टी सीधी बयानबाजी पर उतर आए हैं। अनिश्चितकालीन धरने के 51वें दिन नरसिंह डीपीई, बलवंत नंबरदार, बिजेंद्र बेरला, राज सिंह, गंगाराम श्योराण, रणधीर कुंगड़, दिलबाग ग्रेवाल सुभाष यादव ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि 14 फरवरी को पुलवामा हमले में शहीद जवानों व किसान आंदोलन में शहादत देने वाले किसानों के बलिदान की याद में विभिन्न गांव में शाम 7 से 8 बजे कैंडल मार्च व मशाल जुलूस निकाला जाएगा। अध्यक्ष मंडल ने बताया कि 14 फरवरी को भिवानी में पुराने बस स्टैंड पर एकत्रित होकर हांसी गेट, घंटाघर होते हुए नेहरू पार्क में शहीद स्मारक तक मार्च निकाल श्रद्धांजलि दी जाएगी। धरने का मंच संचालन धर्मेंद्र छपार ने किया। इस अवसर पर सुरजभान सांगवान, सुरेश फौगाट, जोरावर सांगवान, राजू मान, परमजीत मड्डू, जितेंद्रनाथ, रवि आजाद, सरपंच दयानंद पिचोपा, राज सिंह बिरही, रणधीर घिकाड़ा, प्रो. राजेंद्र डोहकी, नरेंद्र पूर्व सरपंच फतेहगढ़ आदि मौजूद रहे।
पुलवामा शहीदों को गांव स्तर पर दी जाएंगी श्रद्धांजलि : तालु
किसान नेता जोगेंद्र तालु ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 14 फरवरी को पुलवामा में शहीद हुए शहीदों को प्रत्येक गांव स्तर पर श्रद्धांजलि दी जाएगी और कैंडल मार्च निकाले जाएंगे। 16 फरवरी को दीनबंधु सर चौ. छोटूराम जयंती मनाई जाएगी और 18 फरवरी को प्रदेश में किसानों द्वारा चार घंटे के लिए रेल बंद की जाएगी।