फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Kishore swallowed poison at bus stand

बस स्टैंड पर नाबालिग युवक ने निगला जहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Kishore swallowed poison at bus stand
भिवानी। रोहतक रोड स्थित नया बस स्टैंड पर सोमवार दोपहर बाद हिसार बूथ के समीप एक किशोर ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। किशोर की जब हालत बिगड़ने लगी तो इसकी जानकारी रोडवेज कर्मचारियों को दी गई। रोडवेज कर्मचारियों ने उसे संभाला और उसे शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया वहीं मामले की जानकारी औद्योगिक पुलिस थाना में दी गई।
विज्ञापन

बस स्टैंड के हिसार बूथ के समीप ही काफी देर से एक किशोर बैठा हुआ था। वह युवक अचानक उल्टी करने लगा तो आसपास बैठी सवारियों ने दूर हटना शुरू कर दिया। इसके बाद वह बूथ के आगे फर्श पर तड़पने लगा और उसके मुंह से झाग आने लगे। मामले की सूचना पाकर रोडवेज कर्मचारी मौके पर पहुंचे और किशोर को किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किए जाने का अंदेशा हुआ तो उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहीं किशोर के परिजनों को भी इसकी सूचना दी गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद औद्योगिक पुलिस थाना के जांच अधिकारी ने भी अस्पताल पहुंचकर उसकी हालत का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed