फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Kiran Choudhary responds to speculations of joining BJP after tweeting Atal photo

Haryana: अटल की फोटो ट्वीट करने पर BJP में जाने की अटकलों पर किरण बोलीं- चर्चा में रखना चाहते हैं विरोधी

Tue, 27 Dec 2022 01:25 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 27 Dec 2022 01:25 AM IST
सार

किरण तबीयत खराब होने की वजह से राहुल की भारत जोड़ो यात्रा बीच में छोड़ आई थीं। आदमपुर चुनाव से कांग्रेस नेता किरण चौधरी की पार्टी गतिविधियों में सक्रिय न होने पर सवाल उठ रहे हैं। 

विज्ञापन
Kiran Choudhary responds to speculations of joining BJP after tweeting Atal photo
कांग्रेस नेता किरण चौधरी। - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा के तोशाम की विधायक और कांग्रेस की दिग्गज नेता किरण चौधरी भी कुलदीप बिश्नोई की राह पर जाती हुई दिख रही हैं। किरण ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर अपने पति के साथ अटल जी की पुरानी फोटो ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी थी। इसके साथ ही उनके भाजपा में जाने के कयास तेज हो गए हैं।

विज्ञापन


हालांकि किरण का कहना है कि अटल बिहारी वाजपेयी से उनके परिवार का पुराना नाता रहा है। उन्होंने यह भी दलील दी कि राहुल गांधी ने तो उनकी समाधि स्थल पर जाकर श्रद्धांजलि दी है। किरण का कहना है कि उनके विरोधी जोड़ने के बजाय तोड़ने की बातें कर रहे हैं। उनका मकसद किसी भी तरह से उन्हें चर्चा में रखना है।
विज्ञापन


किरण चौधरी ने गत 21 दिसंबर को राहुल गांधी की यात्रा बीच में ही छोड़कर आने पर कहा कि उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इस वजह से यात्रा बीच में ही छोड़कर आना पड़ा। अब भी वह वायरल बुखार से पीड़ित हैं, लेकिन विधानसभा में जाकर जनता की आवाज उठाएंगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा में वह कौशल रोजगार और बॉन्ड पॉलिसी के मुद्दे पर सरकार को घेरेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आदमपुर उपचुनाव के दौरान भी किरण चौधरी पर पार्टी गतिविधियों में सक्रिय न होने पर सवाल उठे थे। उपचुनाव में हुड्डा समर्थक प्रत्याशी के मैदान में उतारने भी उन्होंने सवाल खड़े किए थे और खुद दूरी बनाए रखी थी। उसके बाद रविवार रात 8 बजकर 51 मिनट पर किरण के अपने ट्विटर अकाउंट से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ पति पूर्व कृषि मंत्री सुरेंद्र सिंह की फोटो ट्वीट करते ही फिर से उनके भाजपा में जाने की अटकलें तेज हो गईं।


इस ट्वीट पर सोमवार शाम छह बजे तक 149 लाइक, 15 कॉमेंट्स और 30 रिट्वीट किए गए हैं। हालांकि किरण चौधरी ने भाजपा में जाने की बात को सिरे से नकारा है, लेकिन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समय अटल बिहारी वाजपेयी के साथ का फोटो ट्वीट कर सोशल मीडिया में श्रद्धांजलि देने के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। कुलदीप बिश्नोई भी इसी तरह अपने ट्िवटर हैंडल से मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ अपनी फोटो डालकर भाजपा में जाने के संकेत दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed