फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   kill her daughter and killed her husband

पत्नी ने 12 साल के बेटे से पति को दिलाई जान से मारने की धमकी

Tue, 27 Aug 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
kill her daughter and killed her husband
बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव खेड़ी दौलतपुर निवासी एक व्यक्ति को उसी के 12 साल के बेटे से पत्नी द्वारा फोन पर धमकी दिलाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर बवानीखेड़ा पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव खेड़ी दौलतपुर निवासी श्रीभगवान ने बताया कि बीती रात करीब साढ़े दस बजे उसके पास दो बार कॉल आई। फोन पर उसका 12 वर्षीय बेटा बोल रहा था, जबकि उसके साथ ही उसकी पत्नी अपने बेटे से उसे जान से मरवाने की धमकी दिला रही थी। श्रीभगवान ने बताया कि उसके बड़े भाई जयभगवान को भी इसी तरह धमकी दिलवाकर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया था। जिस पर बवानीखेड़ा पुलिस थाने में 26 जुलाई को केस दर्ज हुआ था। इसी मामले में उसकी पत्नी व एक अन्य आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। इसी मामले में उसकी पत्नी की 19 अगस्त को अग्रिम जमानत भी जिला एवं सत्र न्यायालय की अदालत से रद्द हो गई थी। इसी के चलते उसकी पत्नी रेखा ने उसे बेटे से जान से मरवाने की धमकी फोन पर दिलाई है। जिसकी शिकायत उसने बवानीखेड़ा पुलिस थाने में दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed