{"_id":"68a781940bd65237760717a4","slug":"karambir-alias-karamu-arrested-for-posting-inflammatory-post-on-social-media-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-138525-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने पर कर्मबीर उर्फ करमू गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने पर कर्मबीर उर्फ करमू गिरफ्तार
Fri, 22 Aug 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। मनीषा मौत मामले में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने के मामले में भिवानी पुलिस ने यूट्यूबर कर्मबीर उर्फ करमू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई।
पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार द्वारा जिले में सोशल मीडिया पर झूठी व भड़काऊ पोस्ट प्रसारित करने के मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत फेसबुक पर संसार क्रांति पेज पर बिना किसी आधिकारिक सत्यापन के भड़काऊ पोस्ट व भ्रामक एवं झूठी सूचनाएं प्रसारित करने के मामले में आरोपी कर्मबीर उर्फ करमू निवासी मुआना जिला जींद हाल शहीद भगत सिंह कॉलोनी नया बस स्टैंड कैथल काे गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं।