फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   kaluwas villagers Cheered on bijendra knock out punch

विजेंद्र के नॉकआउट पंच पर झूमा कालूवास

Mon, 21 Dec 2015 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी Updated Mon, 21 Dec 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
प्रोफेशनल बॉक्सिंग में अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज विजेंद्र सिंह ने जैसे ही बुल्गारिया मुक्केबाज सामेट हुसीनोव को नॉक आउट पंच जमाया कालूवास गांव जश्न में डूब गया। मुक्केबाज विजेंद्र की नानी, माता, भाभी ने मंगल गीत गाए तो महिलाओं ने डांस भी किया।
विज्ञापन


विजेंद्र का मुकाबला देखने के लिए ग्रामीण देर रात तक जागते रहे और टीवी से चिपके रहे। विजेंद्र के हरेक पंच पर तालियां, किलकारियां गूंज रही थी। जैसे ही विजेंद्र ने दूसरे राउंड में मुक्केबाज हुसीनोव को नॉक आउट पंच लगाया, सभी झूम उठे। एक-दूसरे को गले लगकर बधाई दी।
विज्ञापन


जश्र का सिलसिला रात को ही नहीं थमा बल्कि दिनभर घर में मंगल गीत गाए गए और महिलाओं हरियाणवीं गीतों पर डांस भी किया। विजेंद्र के भाई मनोज बेनीवाल ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि विजेंद्र मुकाबला जीतेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्हें असली खुशी तब होगी तब विजेन्द्र वर्ल्ड चैंपियन बनेगा। विजेंद्र की मां कृष्णा ने कहा कि वो लगातार विजेंद्र से बात करती रही हैं और विजेंद्र को जीत का भरोसा था। विजेंद्र की नानी नारायणी ने कहा कि भगवान ऐसा दोहता व नाती पोता सबको दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed