फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Kakori Train Action completes 100 years, pays tribute to martyrs

Bhiwani News: काकोरी ट्रेन एक्शन के 100 साल पूरे, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Sun, 24 Aug 2025 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 24 Aug 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Kakori Train Action completes 100 years, pays tribute to martyrs
तोशाम। ऐतिहासिक काकोरी ट्रेन एक्शन के 100 साल पूरे होने पर रविवार को शहीद पार्क तोशाम में शहीद व महापुरुष यादगार कमेटी और युवा संगठन एआईडीवाईओ की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान वक्ताओं ने शहीदों को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्र सिंह फौजी बागनवाला ने की।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए किसान नेता रोहतास सिंह, एडवोकेट बस्तीराम, महेंद्र सिंह कटारिया, महावीर शर्मा, राजेश दुल्हेड़ी ने कहा कि आज के दौर में क्रांतिकारियों के विचारों को नौजवानों तक पहुंचाना बेहद जरूरी हो गया है। पूंजीवादी उपभोक्ता संस्कृति ने युवाओं को अश्लीलता और नशाखोरी की ओर धकेल दिया है जिससे युवा पीढ़ी बर्बाद होकर अपराध की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, बलात्कार और अपराध अपनी चरम सीमा पर हैं। इससे बचने और समाज को सही दिशा देने के लिए क्रांतिकारियों के विचार ही युवाओं के लिए मार्गदर्शक बन सकते हैं। इस अवसर पर नरसिंह, मान श्योराण, निरंजन शर्मा, रामकुमार कटारिया, फूलचंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed