बवानीखेड़ा के विधायक बिशंबर वाल्मीकि ने कहा कि भिवानी के खिलाड़ियों ने विश्व भर में हरियाणा का नाम रोशन किया है। उन्हें उम्मीद है कि 2020 में टोक्यो में होने जा रहे ओलंपिक खेलों में एक बार फिर हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा रहेगा। वे रविवार को भीम स्टेडियम में राज्य सीनियर जूडो चैंपियनशिप के शुभारंभ पर संबोधित कर रहे थे। चैंपियनशिप में पहुंचने पर हरियाणा जूडो एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल त्यागी एडवोकेट, प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत बामला व जिला प्रधान राजेश अहलावत ने विधायक को सम्मानित किया। इस अवसर पर वीरेंद्र यादव, डॉ शक्ति सिंह, जगत सिंह, रणबीर सिंह, मनोज, अनिल कुमार, संदीप सिंह, विक्रम, मोहन नागर, बिशंबर कायत, अर्जुन अवार्डी पूनम चोपड़ा, सुरेंद्र जेई मौजूद थे।
ये रहे परिणाम : जूडो के लड़कियों में 57 किलोग्राम में सुमन कैथल प्रथम, अंकिता भिवानी द्वितीय तथा रीतिका झज्जर व सिमरन रोहतक तृतीय स्थान पर रही। 63 किलोग्राम में पूजा सोनीपत प्रथम, प्रीति सोनीपत द्वितीय, ज्योति व सगनदीप तृतीय स्थान पर रही। 70 किलोग्राम में गरिमा चौधरी प्रथम, ऋतु सोनीपत द्वितीय व रूकेश सिरसा व चेतना रोहतक तृतीय स्थान पर रही। 78 किलोग्राम में आरजू प्रथम, नूतन शर्मा द्वितीय व रीटा चौधरी तथा प्रीति चौधरी तृतीय स्थान पर रही। अधिकतम 78 किलोग्राम में पूनम चोपड़ा भिवानी प्रथम, अनिता जींद द्वितीय स्थान पर रही। लड़कों के 66 किलोग्राम में मुकेश हिसार प्रथम, नीतिन चौहान कुरुक्षेत्र द्वितीय तथा विक्रम व रोहित भिवानी तृतीय स्थान पर रहे। 90 किलोग्राम में दिनेश सिरसा प्रथम, प्रमोद सिरसा द्वितीय व अनील झज्जर व परमिंदर सोनीपत तृतीय स्थान पर रहे। 100 किलोग्राम में अमित ढुल सिरसा प्रथम, विशाल भिवानी द्वितीय, मंथन गुरुग्राम व अंकुश रोहतक तृतीय स्थान पर रहे। अधिकतम 100 किलोग्राम में परिक्षित सोनीपत प्रथम, यश पानीपत द्वितीय और अंकित रोहतक व अरुण कैथल तृतीय स्थान पर रहे।